कटरीना कैफ और विजय सेतुपति अपनी आगामी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। मेरी क्रिसमस ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह पैदा किया हुआ है। दोनों स्टार्स इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ पहली अभिनेता विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। अब शो के प्रमोशन के दौरान कटरीना ने विजय की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
Merry Christmas: कटरीना ने विजय सेतुपति को बताया अभिनय की क्लास का टॉपर, बोलीं-उनके पास महान अभिनेता का टैग है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक साक्षात्कार में कटरीना ने 'मेरी क्रिसमस' में अपने चरित्र की तैयारी के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि श्रीराम राघवन ने उन्हें अपनी भूमिका में गहराई से उतरने में मदद करने के लिए कुछ होमवर्क सौंपा था। दिलचस्प बात यह है कि विजय सेतुपति को ऐसा कोई होमवर्क नहीं मिला।
No Ban On Pak Actors: फवाद ने संभाला पाकिस्तानी कलाकारों का मिशन मुंबई, चैट शो पर यूं संभाले होस्ट के जज्बात
इंटरव्यू में कटरीना से पूछा गया कि उनकी पिछली अधिकांश फिल्मों में उन्होंने अच्छी भूमिका वाले रोल निभाए हैं। ऐसे में वे 'मेरी क्रिसमस' में मारिया की भूमिका के लिए सुर्खियों में कैसे आईं। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ इसलिए कि उन्होंने अपनी अधिकांश फिल्मों में उस तरह का किरदार नहीं निभाया है। इसका मतलब यह नहीं है कि वे मारिया के चरित्र को नहीं समझती हैं या उससे संबंधित नहीं हैं। कटरीना ने कहा कि जब श्रीराम राघवन उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने अभिनेत्री को होमवर्क दिया और चरित्र के लिए अपनी खुद की बैक स्टोरी लिखने के लिए कहा था।
कटरीना ने आगे बताया कि श्रीराम राघवन ने मुझसे कहा, 'मुझे बताओ कि तुम क्या सोचती हो, मारिया कहां से आई है, वह कौन है, वह जो करती है वह क्यों करती है'। कैटरीना ने कहा, ''उस प्रक्रिया ने मुझे दुनिया को समझने में मदद की।'' अभिनेत्री से आगे उनके को-स्टार विजय सेतुपति के बारे में पूछा गया तो कटरीना ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उन्हें बैक स्टोरी लिखने के लिए कहा गया था। मुझे लगता है कि होमवर्क सिर्फ मुझे ही दिया गया था क्योंकि वे क्लास टॉपर हैं, उनके पास पहले से ही एक महान कलाकार और एक महान अभिनेता का टैग है।”
Saif Ali Khan: पैपराजी पर नाराज हुए सैफ, बोले- बच्चे क्रिकेट खेलने आते हैं, आपने इसे फिल्म इवेंट बना दिया
कटरीना की इस बात पर विजय ने जवाब देते हुए कहा, "केवल मैं ही जानता हूं कि मैं किस दर्द से गुजरता हूं।" उन्होंने बताया कि जब वह कोई कहानी सुनते हैं तो वह पात्र के पिछले जीवन को समझने की कोशिश करते हैं और सवाल पूछते हैं।