सब्सक्राइब करें

No Ban On Pak Actors: फवाद ने संभाला पाकिस्तानी कलाकारों का मिशन मुंबई, चैट शो पर यूं संभाले होस्ट के जज्बात

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jan 2024 03:40 PM IST
सार


 

विज्ञापन
No Ban On Pak Actors: Pakistani Actor Fawad Khan shared his experiences of working in Hindi cinema
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले बॉम्बे हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल उन अर्जियों को खारिज किया जिनमें पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में प्रतिबंधित करने की मांग की गई। अब मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में इंतजार इस बात का है कि कौन सबसे पहले किसी पाकिस्तानी कलाकार को अपनी फिल्म, वेब सीरीज या म्यूजिक वीडियो में मौका देगा। जी समूह के चैनल जी जिंदगी ने पाकिस्तानी धारावाहिकों का सिलसिला अपना पहले की तरह जारी रखा है। वहां के धारावाहिक यू्ट्यब पर भी खूब लोकप्रियता पा रहे हैं। अब, अभिनेता फवाद खान इस इंतजार में है कि जल्द ही उनके पास किसी न किसी का बुलावा जरूर आएगा।

Trending Videos
No Ban On Pak Actors: Pakistani Actor Fawad Khan shared his experiences of working in Hindi cinema
फवाद खान, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2016 में उरी अटैक के बाद हिंदी सिनेमा में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दिया गया था। उस समय जितने भी पाकिस्तानी कलाकार भारत में थे वह अपने देश वापस लौट गए। भारत सरकार के इस निर्णय को शहीदों के परिवारों और भारतीय जनता ने खूब सराहा। वहीं हिंदी सिनेमा में एक ऐसा वर्ग भी रहा जिसे इस निर्णय से काफी दुख हुआ था। लेकिन, अब जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच भी फिर से शुरू हो चुके हैं और पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री भी फिर से भारतीय फिल्में दिखाने को बेताब है, तो नई शुरुआत होती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
No Ban On Pak Actors: Pakistani Actor Fawad Khan shared his experiences of working in Hindi cinema
फवाद खान, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारतीय सिनेमा और दर्शकों ने उस्ताद नुसरत फतेह अली खान, राहत फतेह अली खान, फवाद खान और आतिफ असलम जैसे पाकिस्तानी कलाकारों को हमेशा ही आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा है। इसी क्रम में एक पाकिस्तानी शो में बातचीत के दौरान अभिनेता फवाद खान ने हिंदी सिनेमा में अपने काम करने के अनुभव साझा किए हैं।
Mushtaq Khan: 'वेलकम' में अक्षय के स्टाफ के बराबर भी नहीं मिल पाई मुश्ताक खान को फीस, छलका अभिनेता का दर्द

No Ban On Pak Actors: Pakistani Actor Fawad Khan shared his experiences of working in Hindi cinema
फवाद खान, सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फवाद खान ने फिल्म ‘खूबसूरत’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया जिसके लिए उन्हें स्क्रीन टेस्ट देना पड़ा था। फवाद का कहना है कि उनके पाकिस्तानी शो की लोकप्रियता और उनके काम ने उन्हें वह रोल दिलाने में काफी सहायता की। फवाद खान सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘कपूर एंड सन्स’ में भी नजर आए। फवाद ने बताया कि ‘कपूर एंड सन्स’ ने उनके भीतर के कलाकार को निखारा है और दोनों फिल्में व उसकी कास्ट उनके दिल के काफी करीब रही है।
Kangana Ranaut: बिलकिस बानो पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रणौत, बोलीं- कोई ओटीटी साथ काम करने को तैयार नहीं

विज्ञापन
No Ban On Pak Actors: Pakistani Actor Fawad Khan shared his experiences of working in Hindi cinema
फवाद खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो का असली ट्विस्ट तब आया जब अभिनेता फवाद खान से शो के होस्ट ने ये पूछा कि क्या पाकिस्तानी कलाकार भारतीय कलाकारों के लिए एक खतरा हैं। फवाद खान ने इसके बाद कहा कि इसका जवाब देना काफी मुश्किल है लेकिन वह ये जरूर कह सकते हैं कि भारतीय कलाकारों ने उन्हें हमेशा ही सम्मान और सराहना दी है।
Singer Hariharan: पीएम मोदी ने की हरिहरन के इस राम भजन की तारीफ, खुशी से झूमे गायक ने कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed