फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपरा विनफ्रे के शो में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा ने सभी धर्मों पर कही ये बात, बोलीं- ‘मैं हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं...’

Fri, 19 Mar 2021 11:20 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Mar 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
Oprah winfrey show Priyanka chopra talks about various religions she followed as a child growing up
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और शूटिंग से लेकर अपने किताब के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वालीं प्रियंका ने हाल ही में ओपरा विनफ्रे को इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताया कि किस तरह उनका पालन पोषण किया गया।

Oprah winfrey show Priyanka chopra talks about various religions she followed as a child growing up
प्रियंका चोपड़ा, ओपरा विनफ्रे - फोटो : यूट्यूब

प्रियंका ने कहा कि उनकी परवरिश एक धर्मनिरपेक्ष माहौल में हुई है। उनकी जिंदगी में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई धर्म का प्रभाव है। सामने आए एक प्रोमो में ओपरा ने प्रियंका से भारत में 'आध्यात्मिक ऊर्जा' के बारे में बात की और पूछा किया क्या उनके पास 'आध्यात्मिक आधार' है?

Oprah winfrey show Priyanka chopra talks about various religions she followed as a child growing up
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

प्रियंका कहती हैं कि 'मुझे लगता है भारत में यह उतना भी मुश्किल नहीं है। आप ठीक हैं। हमारे देश में अलग अलग कई धर्म हैं। मैं एक कॉन्वेंट स्कूल में पली बढ़ी हूं। मैं ईसाई धर्म से वाकिफ थी। मेरे पिता एक मस्जिद में गाते थे। मुझे इस्लाम के बारे में पता है। मैं एक हिंदू परिवार में पली बढ़ी हूं। अध्यात्म भारत की संस्कृति का बड़ा हिस्सा है। आप वास्तव में इसे अनदेखा नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Oprah winfrey show Priyanka chopra talks about various religions she followed as a child growing up
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

प्रियंका ने आगे कहा कि 'मेरे पिता ने बताया कि सभी धर्मों में सभी भगवान एक ही रास्ता बताते हैं। मैं एक हिंदू हूं। मैं प्रार्थना करती हूं। मेरे घर में मंदिर है। प्राय: मैं प्रार्थना करती हूं। असल में मैं एक उच्च शक्ति में यकीन करती हूं और मुझे उस पर विश्वास है।'

विज्ञापन
Oprah winfrey show Priyanka chopra talks about various religions she followed as a child growing up
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति और सिंगर निक जोनस के साथ मिलकर 93वें एकेडमी अवॉर्ड्स का नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी। जिसे अभिनेत्री के दोस्तों और उनके फैंस ने उनकी एक शानदार उपलब्धि के तौर पर देखा और लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की काफी सराहना भी की।

शूटिंग के दौरान बाघ ने राखी पर कर दिया था हमला, शशि कपूर ने इस तरह बचाई थी जान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed