फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान बाघ ने राखी पर कर दिया था हमला, शशि कपूर ने इस तरह बचाई थी जान

Fri, 19 Mar 2021 09:20 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Mar 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
Raakhee Gulzar shared memories when Shashi Kapoor had once saved her from a tiger throwback
राखी, शशि कपूर - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

गुजरे जमाने की अभिनेत्री राखी फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उनकी बेटी मेघना गुलजार निर्देशन के क्षेत्र में खूब नाम कमा रही हैं। 70 के दशक में राखी शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार थीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने जीवन मृत्यु से कदम रखा था। उनकी दूसरी फिल्म शर्मीली थी जिसमें हीरो शशि कपूर थे। फिल्म में राखी और शशि कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। तो चलिए दोनों का ऐसा ही एक रोचक किस्सा बताते हैं।

Raakhee Gulzar shared memories when Shashi Kapoor had once saved her from a tiger throwback
राखी, शशि कपूर - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

फिल्म शर्मीली के दौरान शशि कपूर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए राखी ने एक वेबसाइट से कहा कि 'सच कहूं तो उन्हें मेकअप मैन की जरूरत नहीं थी। उनका लुक पहले से ही इतना निखरा हुआ था। वह बहुत हैंडसम थे। शर्मीली के दौरान उनसे मैंने काफी कुछ सीखा।'

Raakhee Gulzar shared memories when Shashi Kapoor had once saved her from a tiger throwback
राखी, शशि कपूर - फोटो : फिल्म का एक दृश्य

एक फिल्म की शूटिंग के वक्त शशि कपूर ने राखी की जान भी बचाई थी। राखी कहती हैं कि 'हां उन्होंने मेरी जिंदगी बचाई थी और सोचिए कि एक बाघ से। मैं उनके साथ फिल्म जानवर और इंसान कर रही थी। एक बाघ मेरे पीछे दौड़ पड़ा था और मैं एक गड्ढे में गिर गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raakhee Gulzar shared memories when Shashi Kapoor had once saved her from a tiger throwback
राखी, शशि कपूर - फोटो : फाइल

'शशि ने तुरंत मुझे वहां से घसीटते हुए बाहर निकाला। फिर बाघ उस गड्ढे में कूद गया। उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था लेकिन सोचिए कि अगर वह मुझ पर गिर जाता। कुछ समय बाद हमें पता चला कि गलत तरीके से कूदने की वजह से वह मर गया। सच कहूं तो मैं वह फिल्म नहीं करना चाहती थी लेकिन शशि ने मुझे मना लिया था। मैं शूटिंग के दौरान सहज नहीं थी लेकिन किसी तरह मैंने इसे केवल उनके लिए किया।'

विज्ञापन
Raakhee Gulzar shared memories when Shashi Kapoor had once saved her from a tiger throwback
राखी - फोटो : फाइल

राखी ने शशि कपूर के साथ फिल्म शर्मीली, कभी कभी, काला पत्थर, शान, त्रिशूल और दूसरा आदमी की थी। बता दें कि राखी कभी लाखों दिलों की धड़कन हुआ करती थीं अब उनका लुक काफी बदल गया है। वह कभी-कभी किसी पब्लिक इवेंट में दिखाई देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed