फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं ऐश्वर्या राय, फैमिली फोटो साझा कर लिखी ये बात

Fri, 19 Mar 2021 08:11 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 19 Mar 2021 08:11 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posted an emotional note on her father Krishnaraj Rai death anniversary
ऐश्वर्या राय का पोस्ट - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पिता कृष्णाराज राय को याद किया है। पिता की पुण्यतिथि पर ऐश्वर्या ने गुरुवार को एक पोस्ट साझा किया। इसके साथ ही अभिनेत्री ने एक भावुक नोट भी लिखा है। ऐश्वर्या अपने पिता के बेहद करीब थीं। तस्वीर के साथ वह लिखती हैं कि 'हम आपसे बेहद प्यार करते हैं। हमेशा और उसके आगे भी।'



View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)




 

Aishwarya Rai Bachchan posted an emotional note on her father Krishnaraj Rai death anniversary
ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या, वृंदा राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या ने पिता कृष्णाराज राय की तस्वीर भी साझा की है। जिसमें उनकी फोटो पर फूल चढ़ाए गए हैं। दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या बेटी आराध्या और मां के साथ हैं। तीनों कृष्णाराज राय की तस्वीर के पास हैं और ऐश्वर्या सेल्फी ले रही हैं।

Aishwarya Rai Bachchan posted an emotional note on her father Krishnaraj Rai death anniversary
ऐश्वर्या राय बच्चन, वृंदा राय - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या राय के पिता का निधन 18 मार्च 2017 को हुआ था। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिता को याद करते हुए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। चाहे पिता का जन्मदिन हो या उनके माता-पिता की एनिवर्सिरी की तारीख हो, ऐश्वर्या हर मौके पर पिता को याद करती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)



View this post on Instagram

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posted an emotional note on her father Krishnaraj Rai death anniversary
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन - फोटो : instagram

फैमिली फंक्शन में दिखीं थीं ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन पूर्व विश्व सुंदरी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल होती हैं। ऐश्वर्या हाल ही में परिवार के साथ कजिन श्लोका शेट्टी की शादी में शामिल होने बंगलुरू पहुंची थीं।  

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan posted an emotional note on her father Krishnaraj Rai death anniversary
ऐश्वर्या राय

बता दें कि ऐश्वर्या राय निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली हैं। ऐश्वर्या आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में दिखी थीं। म्यूजिकल कॉमेडी इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed