फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनुश्री दत्ता ने इस गाने में अपनी बोल्डनेस से लोगों को कर दिया था हैरान, रातोंरात हो गई थीं मशहूर

Fri, 19 Mar 2021 12:34 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 19 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: When Tanushree Dutta Perform Bold Scenes In Aashiq Banaya Apne Fans Get Shocked To See Her
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता - फोटो : Instagram

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और एक वक्त था जब उनके चर्चे हर तरफ हुआ करते थे। कुछ दिनों पहले तनुश्री उस वक्त सुर्खियों में छा गई थीं, जब उन्होंने अपने शानदार बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं। लेकिन क्या आपको पता है कि तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था और इसी फिल्म के एक गाने में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। जिसके बाद तनुश्री रातों रात स्टार बन गई थीं। इतना ही नहीं ये गाना भी रिलीज होते ही हिट हो गया था। आज हम आपको तनुश्री के फिल्मी करियर और उनके इस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: When Tanushree Dutta Perform Bold Scenes In Aashiq Banaya Apne Fans Get Shocked To See Her
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी - फोटो : Instagram

तनुश्री दत्ता ने महज 20 साल की उम्र में 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब जीता था और उसके बाद वह फिल्म इंडस्ट्री में आ गईं। साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री ने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में गाना था, जिसके बोल थे 'आशिक बनाया आपने।' आपको ये गाना याद ही होगा। अभिनेता इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता इस गाने में नजर आए थे। इस गाने में एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड सीन्स से लोगों को हैरान कर दिया था और उनकी चर्चा हर तरफ होने लगी थी। 

Birthday Special: When Tanushree Dutta Perform Bold Scenes In Aashiq Banaya Apne Fans Get Shocked To See Her
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता

इस फिल्म के हिट होने के बाद तनुश्री दत्ता ने फिल्म 'चॉकलेट' और 'अपार्टमेंट' जैसी फिल्मों में भी काम किया और दोनों ही फिल्मों में उन्होंने बोल्ड सीन दिए। लेकिन ये फिल्में हिट नहीं हो सकीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्म 'भागम-भाग', 'ढोल', 'रिस्क', 'गुड बॉय बैड बॉय', 'सास बहू और सेंसेक्स' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने तेलुगू और तमिल फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: When Tanushree Dutta Perform Bold Scenes In Aashiq Banaya Apne Fans Get Shocked To See Her
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता

साल 2010 में तनुश्री की फिल्म 'अपार्टमेंट' रिलीज हुई। इसके बाद से ही अभिनेत्री ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और ये दूरी आजतक कायम है। बीच में  किसी को भी उनके बारे में जानकारी नहीं थी, हालांकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक वो अमेरिका में रह रहीं थीं। लेकिन फिर साल 2018 में वो सुर्खियों में आईं।

विज्ञापन
Birthday Special: When Tanushree Dutta Perform Bold Scenes In Aashiq Banaya Apne Fans Get Shocked To See Her
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता - फोटो : amar ujala mumbai

साल 2018 में तनुश्री दत्ता ने मीटू अभियान के तहत अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद ही तनुश्री एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई थीं। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed