फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: देशभक्ति का बढ़ेगा जोश तो साथ ही होगी धमाकेदार मस्ती, 'भुज' समेत ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज

Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 09 Aug 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
OTT Release This Week 9 to 15 August Bhuj, Shershaah, Brooklyn 99, The Kissing Booth on Netflix, Amazon Prime, Disney Plus Hotstar
नेत्रिकन्न, भुज, ब्रुकलीन 99 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना काल में थिएटर बंद रहने से दर्शकों को मनोरंजन की कमी नहीं हुई क्योंकि ओटीटी पर उन्हें एक से बढ़कर एक कंटेंट देखने को मिले। हालांकि धीरे धीरे अब कई राज्यों में थिएटर खोला जा रहा है लेकिन फिर भी कुछ फिल्ममेकर्स अपनी फिल्में अभी ओटीटी पर ही रिलीज कर रहे हैं। वहीं इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को शानदार वेब सीरीज भी देखने को मिल जाती है। इस हफ्ते ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का मजा दोगुना होने वाला है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार जहां एक तरफ देशभक्ति का जोश जागेगा तो वहीं रोमांस, सस्पेंस और ड्रामे से भी आपका भरपूर मनोरंजन होगा।




द किसिंग बूथ-11 अगस्त

अपने दो पार्ट से दर्शकों को मनोरंजन कर चुकी नोआह एल और ली की तिकड़ी 11 अगस्त को फिर दर्शकों की सामने होगी। एल को अपने बेस्ट फ्रेंड और ब्वाॉयफ्रेंड में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है या इस बार एल कोई दूसरा रास्ता चुनेगी? ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त रिलीज होगी।

OTT Release This Week 9 to 15 August Bhuj, Shershaah, Brooklyn 99, The Kissing Booth on Netflix, Amazon Prime, Disney Plus Hotstar
शेरशाह  - फोटो : सोशल मीडिया

शेरशाह और ब्रुकलीन 99- 12 अगस्त

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म शेरशाह का निर्माण करण जौहर ने किया है। इसके ट्रेलर के लिए पूरी कास्ट कारगिल भी पहुंची थी। विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित ये फिल्म दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकती है। ये फिल्म 12 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज से देशभक्ति का जज्बा और भी बढ़ जाएगा।

OTT Release This Week 9 to 15 August Bhuj, Shershaah, Brooklyn 99, The Kissing Booth on Netflix, Amazon Prime, Disney Plus Hotstar
ब्रुकलीन 99 - फोटो : सोशल मीडिया

नए नए माता पिता बने पराल्टा और सैंटियागों को पैरेंटिंग के साथ  अपनी नौकरी भी करनी है। साथ ही इस ब्रुकलीन 99 सीरीज के आखिरी सीजन का अंत कैसे होगा ये जानने के लिए भी दर्शक बेताब हैं। 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज का आठवां और अंतिम सीजन रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week 9 to 15 August Bhuj, Shershaah, Brooklyn 99, The Kissing Booth on Netflix, Amazon Prime, Disney Plus Hotstar
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, नेत्रिकन्न - फोटो : सोशल मीडिया

भुज और नेत्रिकन्न- 13 अगस्त

13 अगस्त को पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को धूल चटाने वाले साल 1971 की यादें अजय देवगन अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर पूरी दुनिया से साझा करेंगे। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले भुज द प्राइड ऑफ इंडिया डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर कई दिनों से काफी चर्चा है। दूसरी तरफ तमिल फिल्म नेत्रिकन्न भी हॉटस्टार वीआईपी पर 13 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका निभा रही हैं। ये फिल्म तमिल तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT Release This Week 9 to 15 August Bhuj, Shershaah, Brooklyn 99, The Kissing Booth on Netflix, Amazon Prime, Disney Plus Hotstar
नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर - फोटो : सोशल मीडिया
नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर- 18 अगस्त

अमेजन प्राइम वीडियो पर नाइन परफेक्ट स्ट्रेंजर 18 अगस्त को रिलीज होगी। टिफिनी बून, बॉबी कैनवेल और लुक इवांस की ये सीरीज मिस्ट्री थ्रिलर है। ये इसी नाम पर आधारित उपन्यास की कहानी है जिसे डेविड ई केली और जॉन हैनरी बटरवर्थ ने बनाया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed