कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए फरवरी का आखिरी सप्ताह और मार्च का पहला सप्ताह धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर थ्रिलर के साथ मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में-सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनीवन बट यू
'एनीवन बट यू' बी और बेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेट पर जाते हैं, लेकिन उनके बीच चीजें जल्दी ही खराब हो जाती हैं। बाद में वे ऑस्ट्रेलिया में एक डेस्टिनेशन वेडिंग में मिलते हैं और मेहमानों के सामने परफेक्ट कपल होने का दिखावा करते हैं। फिल्म में सिडनी स्वीनी और ग्लेन पॉवेल मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही एलेक्जेंड्रा शिप, गाटा, हेडली रॉबिन्सन, मिशेल हर्ड, डर्मोट मुलरोनी, डेरेन बार्नेट, ब्रायन ब्राउन और राचेल ग्रिफिथ्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Laapataa Ladies: 1000 ऑडिशन के बाद मिलीं 'लापता लेडीज', कास्टिंग डायरेक्टर ने किए दिलचस्प खुलासे
पुअर थिंग्स
'पुअर थिंग्स' एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक वैज्ञानिक द्वारा जीवन में वापस लाया है। वह एक वकील के पास जाती है। समानता और मुक्ति के लिए खड़े होने के लिए उसे अपना लक्ष्य मिलता है। फिल्म में एम्मा स्टोन, मार्क रफालो, विलेम डेफो, रेमी यूसुफ, क्रिस्टोफर एबॉट और जेरोड कारमाइकल हैं। यह फिल्म 27 फरवरी 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Shahid Kapoor: शाहिद नहीं चाहते थे 'उड़ता पंजाब' में' काम करें ईशान खट्टर, कहा- 'जब आपका छोटा भाई एडी होता...'
मामला लीगल है
'मामला लीगल है' वीडी त्यागी पर केंद्रित होगी, जो पटपड़गंज बार एसोसिएशन के ऊर्जावान अध्यक्ष हैं और भारत के अटॉर्नी जनरल बनना चाहते हैं। यह सीरीज 1 मार्च, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा और विजय राजोरिया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Article 370: देश ही नहीं, दुनियाभर में 'आर्टिकल 370' का डंका, यामी गौतम ने पोस्ट साझा कर जताया दर्शकों का आभार
'नेपोलियन' फिल्म नेपोलियन बोनापार्ट के जीवन, उनके सत्ता में आने और उनकी पत्नी के साथ उनके संबंधों पर केंद्रित है। फिल्म में जोकिन फीनिक्स मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक मार्च 2024 को एप्पल टीवी प्लस पर रिलीज होगी।
Yami Gautam : एक और बॉलीवुड फिल्म पर खाड़ी देशों का बैन, नहीं दिखाएंगे यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'