फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते धमाल मचाएंगी ये फिल्में और सीरीज, मर्डर मिस्ट्री के साथ लगेगा कॉमेडी का तड़का

Mon, 18 Dec 2023 10:44 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 18 Dec 2023 10:44 AM IST
विज्ञापन
Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2
फिल्में और सीरीज - फोटो : Social media

कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए दिसंबर का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2
मिशन स्टार्ट अब - फोटो : Social media

मिशन स्टार्ट अब
अमेजन प्राइम वीडियो का शो मिशन स्टार्ट अब 19 दिसंबर को रिलीज होगा। इस सीरीज में मसाबा गुप्ता और साइरस साहुकार होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे। इस शो में भारत में तीन बड़े आंत्रप्रेन्योर कुणाल बहल, अनीशा सिंह और मनीष चौधरी जज के साथ-साथ इन्वेस्टर की भूमिका भी निभाएंगे।
Shahrukh Khan: इस वजह से अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान, दुबई इवेंट में 'डंकी' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2
पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस - फोटो : Social media

पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस
पर्सी जैक्सन एंड द ओलंपियंस 20 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी 12 वर्षीय समकालीन देवता, पर्सी जैक्सन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में वॉकर स्कोबेल, लिआ सावा जेफ्रीज, आर्यन सिम्हाद्र, वर्जीनिया कुल्ल, ग्लिन टरमैन, जेसन अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2
करी और साइनाइड - फोटो : Social media

करी और साइनाइड
करी और साइनाइड मर्डर मिस्ट्री डॉक्यूमेंट्री है, जो 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह डॉक्यूमेंट्री साइनाइड, कुंदाताई साइनाइड मामले पर आधारित है। दो साल की बच्ची समेत अपने परिवार के छह सदस्यों की हत्या करने वाली प्रोफेसर की काली कहानी को दृश्य रूप में जारी किया जाएगा। उसने अपने करी में साइनाइड जहर देकर अपने परिवार के सदस्यों को मार डाला था। इस कहानी की मुख्य किरदार जॉली जोसेफ है, जो 2002 से 2016 के बीच एक योजनाबद्ध तरीके से हत्याएं करती है।

विज्ञापन
Ott release this week Mission Start Ab Percy Jackson Curry and Cyanide Jitendra Kumar dry day what if season 2
ड्राई डे - फोटो : सोशल मीडिया

ड्राई डे
'ड्राई डे' कॉमेडी ड्रामा एक शराबी के बारे में है, जो खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है। वह अपने शहर में शराब को लेकर सामाजिक रूप से जागरूक याचिका दायर करता है। फिल्म में जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Animal 512 Cr: ‘एनिमल’ के सामने अब थियेटर बचाने की चुनौती, तीसरे वीकएंड की शानदार कमाई से दिलचस्प हुआ मामला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed