फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते आमने-सामने होंगी रजनीकांत-जूनियर एनटीआर की फिल्म, वरुण धवन-सामंथा की सीरीज का भी धमाका

Wed, 06 Nov 2024 01:10 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 06 Nov 2024 01:10 AM IST
सार

लोगों के लिए नवंबर का पहला यह सप्ताह धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
OTT release this week varun dhawan samantha Citadel Honey Bunny rajinikanth Vettaiyan jr ntr devara Tovino arm
देवरा-वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम

कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए नवंबर का यह सप्ताह धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।


 

OTT release this week varun dhawan samantha Citadel Honey Bunny rajinikanth Vettaiyan jr ntr devara Tovino arm
सिटाडेल: हनी बनी - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

सिटाडेल: हनी बनी
अमेरिकी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय संस्करण 'सिटाडेल: हनी बनी' इस सप्ताह रिलीज होने के लिए तैयार है। शो में सामंथा रुथ प्रभु, वरुण धवन, एम्मा कैनिंग, सिकंदर खेर, के के मेनन, काशवी मजमुंदर और साकिब सलीम मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'सिटाडेल: हनी बनी' 7 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

OTT release this week varun dhawan samantha Citadel Honey Bunny rajinikanth Vettaiyan jr ntr devara Tovino arm
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम@LycaProductions

वेट्टैयन
तमिल फिल्म 'वेट्टैयन' एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ड्रग व्यापार के मामले की जांच करता है, लेकिन उसे इसके पीछे कई अपराध भी देखने को मिलते हैं। फिल्म में रजनीकांत, मंजू वारियर, अमिताभ बच्चन, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वेट्टैयन 8 नवंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release this week varun dhawan samantha Citadel Honey Bunny rajinikanth Vettaiyan jr ntr devara Tovino arm
देवरा पार्ट 1 - फोटो : एक्स - DevaraMovie

देवरा
'देवरा' फिल्म तटीय भूमि की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें नायक वंचित लोगों और दुष्टों के भय का रक्षक बन जाता है। फिल्म में जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर, चैत्र राय, श्रुति मराठे, सैफ, अली खान, शाइन टॉम चाको और मुरली शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'देवरा' 8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT release this week varun dhawan samantha Citadel Honey Bunny rajinikanth Vettaiyan jr ntr devara Tovino arm
एआरएम - फोटो : इंस्टाग्राम

एआरएम
मलयालम फिल्म 'एआरएम' 1900, 1950 और 1990 के अलग-अलग युगों में उत्तरी केरल की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां तीनों पीढ़ियों के नायक भूमि के सबसे महत्वपूर्ण खजाने की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दे देते हैं। फिल्म में टोविनो थॉमस, कृति शेट्टी, सुरभि लक्ष्मी, ऐश्वर्या राजेश और बेसिल जोसेफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'एआरएम' 8 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन पर मंडरा रहे संकट के बादल, कलेक्शन में गिरावट जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed