फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singham Again Box Office Collection Day 5: सिंघम अगेन पर मंडरा रहे संकट के बादल, कलेक्शन में गिरावट जारी

Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Nov 2024 10:31 PM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh Akshay Kumar
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

सिंघम अगेन दर्शकों के दिलों में कोई खास जगह नहीं बना सकी है। फिल्म का अब तक कारोबार काफी निराशाजनक रहा है। पहले दिन से यह फिल्म अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम रही है। फिल्म का बजट काफी ज्यादा होने की वजह से अब इस पर फ्लॉप होने का खतरा भी मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh Akshay Kumar
सिंघम अगेन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म नहीं कर पा रही अच्छी कमाई

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें रहती हैं। इस फ्रेंचाइजी की अब तक सभी फिल्में टिकट खिड़की पर सफल रही हैं, लेकिन उनकी ताजा फिल्म ऐसा कारनामा दोहराते हुए नजर नहीं आ रही है। इस बार दर्शकों को फिल्म की कहानी में कुछ भी नया नजर नहीं आया है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वैसी कमाई नहीं कर पाई है जैसी इसे करनी चाहिए थी।

Singham Again Movie Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh Akshay Kumar
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
बड़े सितारे भी नहीं बदल सके फिल्म की किस्मत

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे हैं। वहीं, फिल्म में अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ भी हैं। बड़ी संख्या में सितारों की मौजूदगी भी इस फिल्म की किस्मत नहीं बदल सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh Akshay Kumar
सिंघम अगेन - फोटो : यूट्यूब
पांचवें दिन हुई इतनी कमाई

पहले सप्ताहांत में उम्मीद से कम कमाई के बाद यह फिल्म पहले सोमवार की परीक्षा यह फिल्म पास नहीं कर सकी। चौथे दिन इस फिल्म ने महज 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पांचवे दिन  13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Singham Again Movie Box Office Collection Day 5 Ajay Devgn Rohit Shetty Ranveer Singh Akshay Kumar
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़

इसी के साथ सिंघम अगेन की कुल कमाई अब 153.25 करोड़ रुपये हो गई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिल्म का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। इतने जबर्दस्त प्रचार के बावजूद यह फिल्म अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष पांच फिल्मों की सूची में अंतिम स्थान पर ही आ सकी है।
Animal Park: एनिमल पार्क का कर रहे इंतजार? भूषण कुमार ने फिल्म पर दे डाला बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed