फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज, अनन्या पांडे-विक्रांत मैसी का चलेगा जादू

Mon, 25 Dec 2023 11:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 25 Dec 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
Ott this week Once Upon Two Times dono kho Gaye hum kahan 12th fail safed Shastry Viruddh Shastry Annapoorani
खो गए हम कहां, 12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए दिसंबर का आखिरी हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।

Ott this week Once Upon Two Times dono kho Gaye hum kahan 12th fail safed Shastry Viruddh Shastry Annapoorani
खो गए हम कहां - फोटो : सोशल मीडिया

खो गए हम कहां
'खो गए हम कहां' 20 साल के मध्य के तीन दोस्तों पर केंद्रित होगी, जो इस डिजिटल युग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़ने वाले लोगों की दुनिया में अपने जीवन को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं। यह 26 दिसंबर, 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Year Ender 2023: इस साल की ये फिल्में भूलकर भी मत देखना, होगी टाइम की बर्बादी और टेंशन जो होगा सो अलग

Ott this week Once Upon Two Times dono kho Gaye hum kahan 12th fail safed Shastry Viruddh Shastry Annapoorani
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

12वीं फेल
12वीं फेल' एक आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शैक्षणिक यात्रा फिर से शुरू करने और दुनिया की सबसे कठिन प्रतिस्पर्धी परीक्षा यूपीएससी का प्रयास करने का फैसला करता है। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मेधा शंकर, संजय बिश्नोई और हरीश खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। '12वीं फेल' 29 दिसंबर 2023 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Khushi Kapoor: खुशी कपूर ने इस वजह से 'द आर्चीज' के प्रीमियर पर पहना था श्रीदेवी का गाउन, बोलीं- मां का साथ...

विज्ञापन
विज्ञापन
Ott this week Once Upon Two Times dono kho Gaye hum kahan 12th fail safed Shastry Viruddh Shastry Annapoorani
अन्नपूर्णानी - फोटो : सोशल मीडिया

अन्नपूर्णानी
'अन्नपूर्णानी' एक महत्वाकांक्षी महिला शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ब्राह्मण परिवार से है, लेकिन मांसाहारी भोजन पकाने में पारंगत होना चाहती है। वह गुप्त रूप से एक खाना पकाना सिखाने वाले स्कूल में दाखिला लेती है और बाद में कॉर्पोरेट शेफ बनने के लिए एक कुकिंग कंपटीशन में भाग लेती है। फिल्म में नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी।
Sajid Khan: 'हर कोई दूसरे मौके का हकदार होता है', साजिद खान ने अरबाज-शूरा को बधाई देते हुए जाहिर की खुशी

विज्ञापन
Ott this week Once Upon Two Times dono kho Gaye hum kahan 12th fail safed Shastry Viruddh Shastry Annapoorani
दोनों - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों
दोनों फिल्म दो अजनबियों, देव (राजवीर देओल) और मेघना (पालोमा ढिल्लन) की कहानी है, जो एक भव्य शादी में एक-दूसरे से मिलते हैं। देव दुल्हन का दोस्त है, जबकि मेघना दूल्हे की दोस्त है। दोनों के बीच संबंध बनते हैं और अंततः शादी के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। फिल्म में राजवीर देओल, पालोमा ढिल्लों, आदित्य नंदा, कनिका कपूर, मुस्कान कल्याणी, रोहन खुराना, माणिक पपनेजा, पूजन छाबड़ा, संजय नाथ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी।
Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने पत्नी को खास अंदाज में दी शादी की सालगिरह की बधाई, ये खूबसूरत फोटो आईं सामने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed