फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paatal Lok 2: हाथीराम चौधरी का रोल निभाना लगा कैसा, जयदीप अहलावत ने पाताल लोक 2 के कई रहस्य से उठाया पर्दा

Mon, 13 Jan 2025 09:25 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 13 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत पाताल लोक सीजन 2 में हाथीराम चौधरी की अपनी भूमिका को दोहराएंगे। दूसरा सीजन 17 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच उन्होंने अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं।

विज्ञापन
Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat reveal reprising Hathiram Chaudhary felt like going home back teases Lot things?
जयदीप अहलावत, पाताल लोक 2 से हाथीराम चौधरी के किरदार से फिर से कर रहे हैं वापसी - फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक अमेजन प्राइम वीडियो पर सबसे पसंदीदा क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में से एक है। इस सीरीज का दूसरा भाग पाताल लोक 2 बस कुछ ही दिनों में वापसी कर रहा है। निर्माताओं ने वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर प्रशंसकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इसी बीच सीरीज में हाथीराम चौधरी की भूमिका से वापसी कर रहे जयदीप अहलावत ने सीरीज के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है।

 
Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat reveal reprising Hathiram Chaudhary felt like going home back teases Lot things?
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है पाताल लोक सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक सीजन 2 में कई नए ट्विस्ट दिखाए गए हैं, जिसमें प्रवासी रहस्य और खतरनाक ड्रग सिंडिकेट्स की खोज की गई है, जबकि जयदीप अहलावत अपने हाथीराम चौधरी की भूमिका को फिर से दोहराते नजर आए। एक नए इंटरव्यू में, अभिनेता ने अपने किरदार को फिर से निभाने के बारे में खुलकर बात की और सीजन 2 के बारे में कई रहस्य से पर्दा भी उठाया।
 
Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat reveal reprising Hathiram Chaudhary felt like going home back teases Lot things?
जयदीप ने अपने किरदार को लेकर बताए कई रहस्य - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जयदीप अहलावत ने कहा कि चार साल के ब्रेक के बाद हाथीराम चौधरी की भूमिका में वापसी करने में उन्हें कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी। जयदीप अहलावत ने आगे कहा, "सीजन 1 के आखिर तक हाथीराम ने खुद को आजाद महसूस कराया, उसे अपनी पत्नी, बेटे या सहकर्मियों के सामने खुद को साबित करने की जरूरत नहीं थी। वह अब पहले से ज्यादा शांत है और उसने अपनी परिस्थितियों को स्वीकार कर लिया है।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat reveal reprising Hathiram Chaudhary felt like going home back teases Lot things?
सीरीज में देखने को मिलेंगे कई ट्विस्ट एंड टर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया
आगे जयदीप अहलावत ने कहा, ''यह एक ऐसी भूमिका है जो मेरे बहुत करीब है और मैंने इसके साथ बहुत सारे यादगार पल बिताए और इसे फिर से निभाना घर वापस जाने जैसा था।" जयदीप ने पाताल लोक सीजन 2 को लेकर कहा, "सीजन 2 में बहुत सी चीजें सामने आएंगी।" उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारी नई चुनौतियां आती हैं और ऐसा लगता है कि पुरानी कहानी से किरदार को जो अनुभव मिला है, वह अब काम आ रहा है। 
विज्ञापन
Paatal Lok 2 Jaideep Ahlawat reveal reprising Hathiram Chaudhary felt like going home back teases Lot things?
पाताल लोक 2, 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी - फोटो : सोशल मीडिया
नागालैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित, ट्रेलर में हाथीराम को दिखाया गया है, क्योंकि वह अपने भरोसेमंद सहयोगी इमरान अंसारी के साथ मिलकर सत्य की खोज में सामाजिक बुराइयों से लड़ता है। सुदीप शर्मा द्वारा निर्मित, पाताल लोक 2, 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed