फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tripti Dimri: 'आशिकी 3 में हमें मासूम एक्ट्रेस चाहिए', तृप्ति के फिल्म से बाहर होने को अनुराग बसु ने बताया गलत

Mon, 13 Jan 2025 01:09 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:09 AM IST
सार

तृप्ति डिमरी का नाम आशिकी 3 से बाहर हो गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म में मासूम दिखने वाली अभिनेत्री चाहिए और तृप्ति इसमें पूरी तरह फिट होती हैं। 

विज्ञापन
We want an innocent actress in Aashiqui 3 said Director Anurag Basu on Triptii Dimri ouster from film
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
फिल्म 'आशिकी 3' की मेकिंग और रिलीज को लेकर सिनेमा प्रेमियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले खबरें आईं कि अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं, फिर उनके नाम को फिल्म से बाहर किए जाने की भी अपडेट सामने आई। आशिकी 3 से तृप्ति के बाहर होने को लेकर अब अनुराग बसु ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
We want an innocent actress in Aashiqui 3 said Director Anurag Basu on Triptii Dimri ouster from film
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
अनुराग बसु ने तृप्ति को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा कि मेकर्स ने फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ किसी अन्य अभिनेत्री को कास्ट करने का सोचा है। उन्हें अभिनेत्री में मासूमियत चाहिए, ऐसे में मेकर्स के हिसाब से तृप्ति इन मानदंडों पर खरी उतरती हैं। आशिकी 3 के निर्देशक अनुराग बसु ने चल रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है और मिड-डे से कहा है, "यह सच नहीं है। तृप्ति भी यह जानती है।"

Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित नहीं हुई रविवार की छुट्टी, तीसरे दिन भी कमाई अटका कमाई का मामला

We want an innocent actress in Aashiqui 3 said Director Anurag Basu on Triptii Dimri ouster from film
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम@TriptiiDimri
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली फिल्में
ऐसे में दो तरह की खबरें चर्चा में हैं। तृप्ति फिल्म का हिस्सा हैं ऐसा अनुराग बसु का कहना है। वहीं, जूम की एक रिपोर्ट की मानें तो 'आशिकी 3' में तृप्ति को कास्ट किया जाना था। हालांकि, मेकर्स का मानना है कि इस फिल्म में वो सेट नहीं हुईं, इसके कारण फिल्म से उनका नाम बाहर कर दिया गया है। फिल्म एनिमल के बाद तृप्ति लगातार अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं अमीषा पटेल, माता-पिता संग भाई अश्मित भी आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
We want an innocent actress in Aashiqui 3 said Director Anurag Basu on Triptii Dimri ouster from film
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
फिल्म का है ये नाम
टी सीरीज की ओर से बयान जारी किया गया। इसमें कहा गया कि हम आशिकी के किसी सीक्वल हिस्से पर काम नहीं कर रहे हैं। हम किसी भी चल रही अफवाहों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं जो यह सुझाव देती हैं कि आशिकी 3 को टी-सीरीज द्वारा किसी अलग शीर्षक के तहत बनाया जा रहा है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित हमारी प्रस्तावित फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है।
विज्ञापन
We want an innocent actress in Aashiqui 3 said Director Anurag Basu on Triptii Dimri ouster from film
तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी - फिल्म धड़क 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री
तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म धड़क 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। वहीं, खबरों की मानें तो वे शाहिद कपूर के साथ भी एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed