फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर 'पद्मावत' का विरोध क्यों कर रही है करणी सेना, कहीं ये 4 कारण तो नहीं?

Fri, 19 Jan 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
padmaavat 4 reasons for protest karni sena
padmaavat

विवादित फिल्म 'पद्मावत' को सेंसर के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी हरी झंडी मिल गई है हालांकि करणी सेना समेत राजपूत संगठनों का विराध जारी है। करणी सेना ने फिल्म रिलीज के दिन बंद का आह्वान किया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी आखिर क्यों करणी सेना का विरोध नहीं थम रहा, आइए जानते हैं वो चार वजहें।

padmaavat 4 reasons for protest karni sena
padmaavat
1. विरोध के बावजूद जौहर का प्रचार
फिल्म में रानी पद्मावती के जौहर को लेकर विरोध हो रहा है। कुछ महिला संगठनों का कहना है कि, देश में सती प्रथा, जौहर ये सभी चीजें बैन है। ऐसे में जौहर दिखाया जाना पुरानी प्रथा को बढ़ावा देना है। राजपूत घरानों ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि यह हमारी परंपराओं से जुड़ी प्रथा है, भंसाली व्यावसायिक फायदे के लिए इसका महिमामंडन कर रहे हैं।
padmaavat 4 reasons for protest karni sena
padmaavat
2. फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का गुणगान
फिल्म के पहले पोस्टर के साथ ही राजपूत घरानों और करणी सेना ने रणवीर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राजपूतों का कहना था कि फिल्म को मसालेदार बनाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी जैसे क्रूर शासक का महिमामंडन किया जा रहा है हालांकि संजय लीला भंसाली ने वीडियो जारी कर बताया कि फिल्म में कोई आपत्त‍िजनक चीजें नहीं हैं। इन सबके बावजूद प्रदर्शनकारियों का विरोध जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat 4 reasons for protest karni sena
फिल्म पद्मावत

3. पारंपरिक घूमर गाने में डांस पर विवाद
'घूमर' गाने को लेकर राजपूत घरानों ने विरोध किया। उनका कहना था कि यह एक पारंपरिक गाना है। ऐसे में भंसाली फिल्म में रानी पद्मिनी को सभी के सामने घूमर करते नहीं दिखा सकते हैं। विरोध की आग इतनी भड़क गई कि दीपिका पादुकोण का गला और नाक काटने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
padmaavat 4 reasons for protest karni sena
4. पद्मिनी और खिलजी के बीच रोमांटिक सीन
करणी सेना ने जयपुर में शूटिंग के दौरान फिल्म 'पद्मावत' के सेट पर हमला कर दिया था। इस दौरान संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की गई। करणी सेना का आरोप था कि भंसाली, खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच रोमांटिक सीन शूट कर रहे हैं हालांकि भंसाली और पूरी टीम ने इस बात से इनकार किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed