फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की कमर पर चली कैंची तो यूजर्स ने ट्विटर पर उड़ाया मजाक, ऐसे दिए कमेंट्स

Sun, 21 Jan 2018 03:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 21 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
padmaavat movie ghoomar song troll on social media
deepika padukone

फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के लिए 25 जनवरी को एकदम तैयार है। इस फिल्म के फेमस गाने घूमर ने जहां लोगों को इंप्रेस कर दिया तो वहीं ये गाना करणी सेना की आंखों में ऐसे खटका कि बवाल ही मच गया। सेंसर बोर्ड के परामर्श के बाद भंसाली ने घूमर गाने में कई कट्स लगाकर दोबारा रिलीज कर दिया है। पहले गाने की लंबाई 5 मिनट 6 सेकेंड थी तो वहीं नए वर्जन वाले गाने की लंबाई 3 मिनट 16 सेकेंड है यानी कि गाने में 2 मिनट की कांट छांट की गई हैं। 



padmaavat movie ghoomar song troll on social media
deepika padukone

घूमर गाने के नए वर्जन को 'पद्मावत' के नाम से जारी किया गया है। पहले गाने में कहीं-कहीं दीपिका की कमर पर फोकस किया गया था। जिस पर करणी सेना ने अपना विरोध दर्शाया था। ऐसे में मेकर्स ने इस नए वर्जन में दीपिका के क्लोज अप और लॉग शाट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया है। साथ ही कमर पर फोकस करने वाले सीन्स को वीएफएक्स के जरिए ढक दिया। गाने का नया वर्जन जैसे ही लॉन्च किया गया ट्विटर पर लोगों ने इसका मजाक बनाना शुरू कर दिया।

padmaavat movie ghoomar song troll on social media
deepika padukone
अमित रमानी नाम के यूजर ने ट्विटर पर लिखा, 'सऊदी अरब में आपका स्वागत है। घूमर के नए वर्जन में दीपिका के कमर को ढक दिया गया है।' 
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat movie ghoomar song troll on social media
deepika padukone
'पद्मावत' की स्क्रीनिंग में मौजूद एक अंग्रेजी वेबसाइट के सूत्र के मुताबिक सीबीएफसी के कमेटी ने गाने में दीपिका के दिखने वाले बेली को ढकने या कट करने के लिए निर्देश दिए थे। घूमर के नए वर्जन गाने को यूट्यूब पर शेयर कर दिया गया है और लगभग 90 मिलियन से ज्यादा व्यू भी हो चुके हैं।
 



 
विज्ञापन
padmaavat movie ghoomar song troll on social media
deepika padukone
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का केस लड़ रहे सीनियर वकील हरीश साल्वे को जान से मारने की धमकी मिली है। फिल्म का विरोध कर रहे राजपूत संगठन की ओर से हरीश साल्वे के ऑफिस में धमकी भरा कॉल किया गया।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed