फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब प्रिंस चार्ल्स के स्वागत में पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया था कुछ ऐसा, ब्रिटेन तक मच गया था हंगामा

Fri, 06 Aug 2021 12:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 06 Aug 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Padmini kolhapure greeted prince charles with garland and kiss when he visited on film set in 1980 became a huge fuss
प्रिंस चार्ल्स, पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की गलियों में इतनी कहानियां बसी हैं कि हर एक किस्से को याद करने लगें तो एक अलग ही मसाला फिल्म बन जाएगी। आज के वक्त में हुई बातें तो बिना देरी के सोशल मीडिया पर फैल जाती हैं और कुछ समय तक चर्चा में रहती हैं। हालांकि सिनेमा के इतने सालों में ऐसे बहुत से किस्से भी हुए हैं जो काफी चर्चा में आए थे लेकिन आज के बहुत से लोग शायद उन बातों को जानते भी नहीं होंगे। ऐसा ही एक किस्सा अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ हुआ था जिसकी चर्चा ब्रिटेन तक हुई थी।



जब प्रिंस चार्ल्स के कारण ब्रिटेन तक फैल गया पद्मिनी का नाम

80 के दशक की सुपरहिट हीरोइन पद्मिनी कोल्हापुरी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही काम करना शुरू कर दिया था। वो गायिका बनने की इच्छा रखती थी लेकिन वो एक सफल अभिनेत्री बनीं। 'यादों की बारात' और 'दुश्मन दोस्त' जैसी कुछ फिल्मों  में पद्मिनी बाल कलाकार के रूप में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन 'प्रेम रोग' फिल्म उनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म बनी। इस फिल्म से पद्मिनी की गिनती 80 के दशक की टॉप हीरोइनों में होने लगीं।

Padmini kolhapure greeted prince charles with garland and kiss when he visited on film set in 1980 became a huge fuss
पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

पद्मिनी बड़ी अभिनेत्री थीं तो लाजिमी है कि उनकी हर एक बात पर मीडिया और फैंस की नजरों रहती थी। साल 1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए हुए थे। उन्हें अचानक बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग देखने का मन हुआ। ऐसे में प्रिंस चार्ल्स को मुंबई के एक स्टूडियो में ले जाया गया। ये राजकमल स्टूडियो था जहां पद्मिनी फिल्म 'आहिस्ता-आहिस्ता' की शूटिंग कर रही थीं। जब उन्हें प्रिंस चार्ल्स के आने की बात पता चली तो खुद उनसे मिलने गईं।

Padmini kolhapure greeted prince charles with garland and kiss when he visited on film set in 1980 became a huge fuss
प्रिंस चार्ल्स, पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शशिकला भी सेट पर मौजूद थीं। उन्होंने प्रिंस की आरती उतारी और पद्मिनी कोल्हापुरी ने प्रिंस के गालों पर एक किस करते हुए उन्हें माला पहनाई। अब अभिनेत्री की ये बात लोगों की नजरों में आ गईं। उस समय में किसी अभिनेत्री का किसी को यूं ही किस कर लेना आम बात नहीं थीं। पर्दे पर भी किसिंग सीन बहुत ही कम फिल्माए जाते थे। ऐसे में पद्मिनी का ये कदम लोगों को काफी बोल्ड लगा। वहीं प्रिंस चार्ल्स की शादी भी नहीं हुई थी। ऐसे में ये किस का किस्सा काफी चर्चा में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Padmini kolhapure greeted prince charles with garland and kiss when he visited on film set in 1980 became a huge fuss
पद्मिनी कोल्हापुरी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में हुआ ये किस्सा इतना ज्यादा चर्चा में आ गया कि इसकी गूंज ब्रिटेन तक जा पहुंची। ये सारी बातें पद्मिनी कोल्हापुरी के लिए सिरदर्द बन गईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इसका जिक्र करते हुए कहा था कि इस किस के चलते उन्हें बहुत शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था, 'इस घटना के बाद एक बार मेरा ब्रिटेन जाना हुआ जहां इमिग्रेशन ऑफिसर ने मुझसे पूछ लिया था कि आप वहीं हैं ना जिन्होंने प्रिंस चार्ल्स को किस किया था'।

विज्ञापन
Padmini kolhapure greeted prince charles with garland and kiss when he visited on film set in 1980 became a huge fuss
पद्मिनी कोल्हापुरी, प्रियांक शर्मा - फोटो : Social media

पद्मिनी का कहना था कि ये एक मामूली सी गालों पर दी जाने वाली किस थी जो विदेशों में तो इतनी बड़ी बात नहीं है लेकिन इसका गलत मतलब निकाल लिया गया। फिल्मों की बात करें तो पद्मिनी ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में कीं। बताते हैं कि उन्हें 'राम तेरी गंगा मैली में भी मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर मिला था लेकिन बोल्ड सीन के कारण उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।पद्मिनी अब फिल्मों से दूर ही रहती हैं लेकिन किसी ना किसी बात के कारण चर्चा में छाई रहती हैं। इसी साल उनके बेटे प्रियांक शर्मा और निर्माता करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी की शादी हुई है। शादी की खबरों और तस्वीरों में पद्मिनी भी छाई हुईं थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed