फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIRAL VIDEO: 'इमरान को किस नहीं करूंगी, हो जाएगा मुंह का कैंसर'

Tue, 14 Feb 2017 10:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 14 Feb 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Pak actress mocks Bollywood stars, video goes viral
जहां बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों को हाथोंहाथ लिया और कई फिल्में भी उन्हें दीं, वहीं पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड के कलाकारों के बारे में अच्छी राय नहीं है। हाल ही में ये एक बार फिर साबित हो गया जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने एक टीवी शो में ऋतिक रोशन से लेकर सलमान खान और रितेश देशमुख सहित कई बॉलीवुड एक्टरों का मजाक उड़ाया और खूब उल्टा-सीधा कहा।
Pak actress mocks Bollywood stars, video goes viral
एक वीडियो सामने आया है जिसमें सबा कमर बॉलीवुड एक्टरों का मजाक बनाते नजर आ रही हैं। ये सबा वही हैं जो एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस वीडियो में जब शो की होस्ट सबा को ऋतिक की तस्वीर दिखाकर पूछती है कि ऋतिक से उनकी शादी हो तो कैसा रहेगा ?  तो सबा कहती हैं कि ऋतिक उनके टाइप के नहीं हैं और उन्हें दो बच्चों का बाप कतई नहीं चाहिए।
Pak actress mocks Bollywood stars, video goes viral
उसी तरह इमरान हाश्मी की तस्वीर दिखाकर ये पूछे जाने पर कि आप इनके साथ फिल्म करेंगी, तो इस पर सबा जवाब देती हैं, ' मैं नहीं चाहती मुझे मुंह का कैंसर हो।' सबा के हर जवाब पर दर्शक तालियां बजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pak actress mocks Bollywood stars, video goes viral
लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने रितेश देशमुख को बी-क्लास का हीरो और सलमान खान को छिछोरा बता दिया। रितेश को लेकर सबा कमर ने कहा कि वो खुद ए-क्लास की हीरोइन हैं और फिल्म में काम करने के लिए उन्हें ए-क्लास का ही हीरो चाहिए जबकि रितेश उस क्लास में नहीं आते। वहीं सलमान को लेकर सबा ने कहा कि सलमान एकदम छिछोरे हैं। कोरियोग्राफर तक का कोई स्टाइल नहीं है और कुछ भी अपना निकाल लेते हैं जिसका कोई तुक नहीं।

अगली स्लाइड में देखें सबा कमर का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
Pak actress mocks Bollywood stars, video goes viral
सबा कमर का ये वीडियो पिछले साल का है जो खूब वायरल हो रहा है। खैर, अब देखना ये होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके को-स्टार इरफान का क्या रिएक्शन होगा।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो भारत और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मजाक उड़ाती दिखीं। ये वीडियो उनकी फिल्म 'रईस' की रिलीज के दौरान आया था और इसी तरह सबा का भी वीडियो उसी वक्त आया है जब उनकी बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' रिलीज होने वाली है।

देखें सबा कमर का वायरल वीडियो - 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed