फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pak Bold Actresses: बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं पाक की ये हसीनाएं, देखें तस्वीरें

Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 29 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Bold Actresses mahira khan saba qamar Sajal Ali left Bollywood queens behind in looks See Photos
पाकिस्तानी बोल्ड एक्ट्रेस - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेत्रियां न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रचलित हैं। उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनियाभर में है। अपनी खूबसूरती और अभिनय के साथ-साथ बोल्डनेस और ग्लैमर का तड़का लाने वाली ये अभिनेत्रियां का क्रेज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं, बी-टाउन एक्ट्रेसिस की तरह ही पाकिस्तानी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। हमारे पड़ोसी देस की अभिनेत्रियां खूबसूरती, स्टाइल और ग्लैमर के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।  इतना ही नहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेसिस काम करने के लिए तगड़ी फीस भी लेती हैं। इनकी बोल्डनेस कटरीना से लेकर आलिया भट्ट को टक्कर देती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पाकिस्तान की सबसे बोल्ड अदाकाराओं से मिलवाने जा रहे हैं....

Pakistani Bold Actresses mahira khan saba qamar Sajal Ali left Bollywood queens behind in looks See Photos
सबा कामर - फोटो : Social Media

सबा कामर
पाकिस्तान से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी अदाकारी का जलवा बिखरने वाली सबा कामर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सबा  लंबे वक्त से अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुई हैं। भारत में अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना दिया था। अभिनेत्री अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ पोस्ट करती रहती हैं। उनका ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को भी खूब पसंद आता है। सबा की फैन फॉलोइंग की बात करें तो इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के 5.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जिनमें भारतीय फैंस भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो एक एपिसोड के 2.9 लाख रुपये फीस लेती हैं।

Pakistani Bold Actresses mahira khan saba qamar Sajal Ali left Bollywood queens behind in looks See Photos
माहिरा खान - फोटो : Social Media

माहिरा खान
इस लिस्ट में दूसरा नंबर अभिनेत्री माहिरा खान का है। माहिरा को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। अभिनेत्री भारतीय दर्शकों के बीच न केवल अपने काम को लेकर बल्कि निजी जिंदगी के रिश्तों को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में काम करने वाली माहिरा खान बेहद बोल्ड हैं। वह आए दिन फैंस को अपना ग्लैमरस अवतार दिखाती रहती हैं, जिसके कारण पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि इंडिया में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह कई पाकिस्तानी फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनके 9.6 मिलियन फैंस हैं। उनकी फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माहिरा खान हर एपिसोड के लिए 3 से 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Bold Actresses mahira khan saba qamar Sajal Ali left Bollywood queens behind in looks See Photos
इकरा अजीज - फोटो : Social Media

इकरा अजीज
'सुनो चंदा' जैसे पाकिस्तानी सीरियल से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री इकरा अजीज का नाम भी हमारी इस लिस्ट में शामिल है। उनकी चाहने वालों की संख्या भी कम नहीं है। उनके स्टाइल और लुक्स के दीवाने भी लाखों में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी इंस्टाग्राम पर उनके 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनमें बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इकरा एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख फीस चार्ज करती हैं।

विज्ञापन
Pakistani Bold Actresses mahira khan saba qamar Sajal Ali left Bollywood queens behind in looks See Photos
सजल अली - फोटो : Social Media

सजल अली
बॉलीवुड की दिग्गज कलाकार श्रीदेवी की ऑन स्क्रीन बेटी बन भारतीय का दिल चुकी सजल अली भी पाकिस्तान की ग्लैमरस और बोल्ड अभिनेत्रियों में शुमार हैं। सजल अली पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अब तक बहुत से टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं, जो हिट रहे है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजल एक एपिसोड के वह चार लाख रुपये चार्ज करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके 9.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed