पाकिस्तान की हिना रब्बानी खार इस वक्त चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। जैसे ही यह बात सामने आई कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की 34 सदस्यीय कैबिनेट का हिस्सा होंगी, वैसे ही हिना रब्बानी सुर्खियां बटोरने लगी हैं। बता दें कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की सदस्य, हिना रब्बानी खार एक राजनीतिज्ञ हैं। हिना ने फरवरी 2011 से मार्च 2013 तक पाकिस्तान के 21वें विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। आज यानी मंगलवार को हिना रब्बानी कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहीं हैं। ऐसे में महिला राजनेताओं के संघर्ष को समझने के लिए आप इस मुद्दे पर बनी फिल्में देख सकते हैं। यहां देखिए पूरी सूची...
Hina Rabbani Khar: फिल्मों में भी नजर आए हिना रब्बानी खार जैसे किरदार, क्या आपने देखी हैं ये मूवीज?
Hina Rabbani Khar: मर्दाें को पीछे छोड़ पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी ले राजनीति में बनाया करियर, ऐसे समझिए राजनीतिक सरगर्मियां
वेब सीरीज - महारानी
ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
हुमा कुरैशी अभिनीत वेब सीरीज 'महारानी' में बिहार की राजनीति को दर्शाया गया है। जब सीरीज में एक साधारण महिला रानी, मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करती है, तब तमाम तरह की कठनाइयों सामने आती हैं और दर्शकों को थ्रिल व सस्पेंस का फुल डोज मिलता है। कथित तौर पर यह वेब सीरीज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की कहानी पर आधारित है। इसमें राजनीतिक और जातीय संघर्ष के साथ-साथ भ्रष्टाचार, हिंसा और बदहाल कानून व्यवस्था को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है।
वेब सीरीज - क्वीन
ओटीटी प्लेटफॉर्म - एमएक्स प्लेयर
राम्या कृष्णन अभिनीत वेब सीरीज 'क्वीन' में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जीवनी को दिखाया गया है। एमएक्स प्लेयर पर मौजूद यह वेब सीरीज अनीता शिवकुमारन के चर्चित उपन्यास 'क्वीन' पर आधारित है। इस वेब सीरीज में मुख्यमंत्री जयललिता की कहानी को विस्तार से दिखाया गया है।
वेब सीरीज - सिटी ऑफ ड्रीम्स
ओटीटी प्लेटफॉर्म - हॉटस्टार
डिज्नी+हॉटस्टार की वेब सीरीज सिटी और ड्रीम्स भी राजनीतिक मुद्दे पर आधारित है। इसमें पारिवारिक राजनीति के साथ-साथ सत्ता पाने के लिए परिवार के अलावा बाहरी राजनीतिक संघर्ष को भी दिखाया गया है। सीरीज के पहले सीजन में जहां उत्तराधिकार को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरे सीजन में बेटी और पिता के बीच की सियासत को दिखाया गया है।
फिल्म - मैडम चीफ मिनिस्टर
ओटीटी प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित मैडम चीफ मिनिस्टर एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में आम महिला से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ उन सबको अच्छे से समझ आती है, जिन्होंने मायावती का सियासी संघर्ष, उत्थान और पतन पहले से जाना है।