फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: जर्सी से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं शाहिद कपूर, जानिए किसने मारी बाजी और कौन रही फेल

Tue, 19 Apr 2022 04:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 19 Apr 2022 04:24 PM IST
विज्ञापन
Before Jersey these five films of Shahid were released know who won and who failed at the box office
शाहिद कपूर की फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर अब तक दर्जनों हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अपने 19 साल के करियर में चॉकलेट ब्वॉय से लेकर एंग्री यंग मैन तक की भूमिका निभाई है। इनमें से कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं तो कई ने रिलीज के बाद दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं किया। शाहिद जल्द ही अपनी नई फिल्म जर्सी के साथ दोबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म से शाहिद को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म के लिए उन्होंने जमकर पसीना बहाया है। आज हम आपको उनकी पिछली पांच फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड बताएंगे जो कोरोना काल से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।

Before Jersey these five films of Shahid were released know who won and who failed at the box office
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर सिंह

कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। इस फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई ने इंडस्ट्री के बड़े-बड़े दिग्गजों के होश उड़ा दिए थे। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ का बिजनेस कर डाला था। फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी ने किया था।

Before Jersey these five films of Shahid were released know who won and who failed at the box office
बिजली गुल मीटर चालू - फोटो : सोशल मीडिया
बिजली गुल मीटर चालू

साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। फिल्म में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर भी नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का कलेक्शन फीका ही रहा था। यह फिल्म कुल 37 करोड़ का ही कारोबार कर सकी थी। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह ने किया था। इस फिल्म से पहले उन्होंने अक्षय कुमार के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा फिल्म बनाई थी जो सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Jersey these five films of Shahid were released know who won and who failed at the box office
शानदार - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार
साल 2015 में रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म शानदार से लोगों को काफी उम्मीदें थी। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। विकास बहल के निर्देशन ने लोगों को काफी मायूस किया। इस फिल्म को पहले दिन 13 करोड़ की ओपनिंग मिली लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुल 40 करोड़ का ही लाइफटाइम बिजनेस कर सकी। 
विज्ञापन
Before Jersey these five films of Shahid were released know who won and who failed at the box office
रंगून - फोटो : सोशल मीडिया
रंगून

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इस फिल्म से शाहिद कपूर को काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। फिल्म में उनके अपोजिट कंगना रणौत ने काम किया था। इसके अलवा फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिका में थे। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 20 करोड़ का ही कारोबार किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed