फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pan Masala Ads: कार्तिक से पहले इन सितारों को मिले पान मसाले के विज्ञापन, जानें किसने ठुकराया किसने अपनाया ऑफर

Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 17 Oct 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pan Masala Ads Popular actors from Kartik Aaryan to allu arjun who were offered Endorsements what did they do
आमिर खान, कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले दिनों बॉलीवुड में पान मसाला के विज्ञापन का मुद्दा काफी गर्म रहा था। कई सेलेब्स इन विज्ञापनों को करने को लेकर कई नेटिजन्स के निशाने पर आ गए थे। अक्षय कुमार से लेकर अमिताभ बच्चन तक पान मसाले का विज्ञापन करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे, जिसके बाद उनको माफी मांगने की नौबत तक आ गई थी। कुछ को तो इन विज्ञापनों से पीछे हटने का भी फैसला किया था। लेकिन पान मसाला की कंपनियां इतनी दिक्कतों के बावजूद भी लगातार फिल्म स्टार्स को इन विज्ञापनों का ऑफर दे रही हैं।  कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को एक पान मसाला ब्रांड ने अप्रोच किया था, जिसके लिए उन्हें मोटी फीस भी दी जा रही थी। लेकिन अभिनेता ने ये ऐड करने से मना कर दिया। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ये विज्ञापन ऑफर हुए थे और उन्होंने क्या किया था।
Pan Masala Ads Popular actors from Kartik Aaryan to allu arjun who were offered Endorsements what did they do
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कहां से आया कार्तिक आर्यन का नाम
आपको जानकर हैरानी होगी कि अजय देवगन, शाहरुख खान के साथ अक्षय कुमार के विज्ञापन में दरअसल पहले कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाना था। यह बात हम नहीं बल्कि एड एजेंसी से जुड़ा एक शख्स कह रहा है। दरअसल, इस पर खुलासा करते हुए एक विज्ञापन एजेंसी के एक व्यक्ति ने ईटी टाइम्स को बताया, ‘तब ब्रांड शाहरुख और अजय के साथ एक और तीसरे ए-लिस्ट एक्टर को लाना चाहते थे, इस बार उन्हें युवा सुपरस्टार को कास्ट करना था। इसलिए उन्होंने कार्तिक आर्यन को करीब 15 करोड़ रुपये देने का ऑफर दिया। कार्तिक ने मना कर दिया। जिसके बाद मेकर्स ने अक्षय कुमार को चुना।’ इसका मतलब यह है कि कार्तिक आर्यन का नाम उन अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो चुका है, जो पान मसाला विज्ञापनों को ठुकरा चुके हैं।  
3.9 करोड़ की गाड़ी चलाकर बुरे फंसे रणवीर सिंह, लोगों ने की पुलिस से कार्रवाई की मांग 

 

Pan Masala Ads Popular actors from Kartik Aaryan to allu arjun who were offered Endorsements what did they do
अक्षय कुमार, अजय देवगन - फोटो : Instagram
इन अभिनेताओं ने पान मसाला विज्ञापनों के लिए भरी हामी

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, ऋतिक रोशन से लेकर टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अमिताभ बच्चन तक कई अभिनेता पान मसाला के विज्ञापनों में नजर आ रहे हैं। इनके इन विज्ञापनों को  लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ता रहता है।  इन अभिनेताओं की लिस्ट में अजय देवगन और शाहरुख खान, अक्षय कुमार के साथ ही पराने जमाने ने दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर भी शामिल हैं। पुराने समय से ही बॉलीवुड स्टार्स इस तरह के हेल्थ के लिए जानलेवा माने जाने वाले प्रोडक्ट्स का प्रचार प्रसार करते आ रहे हैं। ऐसे में अब लोग इन विज्ञापनों को करने के लिए इन स्टार्स को काफी ट्रोल भी करते हैं। चलिए जानते हैं अब तक कौन-कौन से सितारे इन विज्ञापनों के लिए हामी भर चुके हैं....
Yashoda Release Date: यशोदा की रिलीज डेट का हुआ एलान, जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी सामंथा की फिल्म

नंबर अभिनेता का नाम
1. शम्मी कपूर
2. किशोर कुमार
3. सलमान खान
4. रणवीर सिंह
5. अजय देवगन
6. शाहरुख खान
7. टाइगर श्रॉफ
8. अमिताभ बच्चन
9. अक्षय कुमार
10. रवि किशन
11. संजय दत्त
12. महेश बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Masala Ads Popular actors from Kartik Aaryan to allu arjun who were offered Endorsements what did they do
यश-अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ो मिलने के बाद भी इन सितारों ने ठुकराया ऑफर
फिल्मी सितारों की लोकप्रियता सिर्फ पर्दे तक ही सीमित नहीं होती। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाकर बड़ी-बड़ी पान मसाला बेचने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट को उनके जरिए बेचकर और भी मुनाफा कमाना चाहती हैं। जहां कुछ सितारे इन्हें करने में जरा भी हिचकिचाते नहीं हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने इनसे दूरी बनाने में ही भलाई समझी। क्योंकि जिन सितारो ने तंबाकू जैसे उत्पाद का विज्ञापन किया है, तो उस पर काफी हंगामा मचा है जो शायद ये सितारें नहीं चाहते थे। चलिए जानते हैं किन अभिनेताओं ने तंबाकू प्रोडक्ट के लिए विज्ञापन करने से मना कर दिया था....
Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

नंबर  अभिनेता का नाम
1.  यश
2. अल्लू अर्जुन 
3. आमिर खान
4. कार्तिक आर्यन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed