सब्सक्राइब करें

इरफान के निधन से दुखी हैं संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी, बोले- पता नहीं कौन सी खिड़की से तुम निकल गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 02 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi and sanjay mishra write emotinal post on irrfan khan death
Bollywood - फोटो : Social Media

दो दिग्गज अभिनेताओं के निधन से बॉलीवुड को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। ऋषि कपूर और इरफान खान के दुनिया से जाने का दुख इतना गहरा है कि बॉलीवुड सितारे इससे उबर नहीं पा रहे। इरफान खान के करीबी रहे अभिनेता संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है, जो काफी भावुक कर देने वाला है। 

Trending Videos
Pankaj Tripathi and sanjay mishra write emotinal post on irrfan khan death
sanjay mishra

संजय मिश्रा ने ट्वीट किया है, 'मैं दूर से उस अस्पताल को देख रहा हूं, जिसमें कल तक तुम थे,  इतनी सारी खिड़कियां हैं , पता नहीं कौन सी खिड़की से तुम निकल गए। इस सफर में बहुत कुछ दिया तुमने, आगे सफर में भी बहुत कुछ पाने की उम्मीद हैं तुमसे , फिर मिलेंगे इरफान खान भाई।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi and sanjay mishra write emotinal post on irrfan khan death
sanjay mishra

एक और ट्वीट में संजय ने लिखा है, 'हमारी पहली ड्राइव याद है जो आपकी नई मारूती 800 कार से की थी और आपने मुझसे गाने के लिए पूछा था, आज वो गाना इस मुश्किल वक्त में बहुत सच्चा लगता है, नफरत की दुनिया छोड़ के प्यार की दुनिया में खुश रहना मेरे यार।'

Pankaj Tripathi and sanjay mishra write emotinal post on irrfan khan death
pankaj tripathi - फोटो : social media

इरफान खान के निधन से अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी काफी दुखी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इरफान के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कभी कभी भावनाओं को बता पाना सम्भव नहीं होता , वही हो रहा है इरफान दा।'

View this post on Instagram

कभी कभी भावनाओं को बता पाना सम्भव नही होता , वही हो रहा है इरफ़ान दा।🙏🏾

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi) on

विज्ञापन
Pankaj Tripathi and sanjay mishra write emotinal post on irrfan khan death
Irrfan Khan - फोटो : Social Media

बता दें कि शुक्रवार को इरफान खान के परिवार के तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था। इसे अभिनेता के ट्वीटर हैंडल से जारी किया गया। इसमें लिखा है कि हम सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।

लता मंगेशकर ने मन्ना डे को उनके 101वें जन्मदिन पर ऐसे किया याद, साझा किया पुराना संगीत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed