फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तूफान में उड़ गई पंकज त्रिपाठी के मकान की छत, अब मुंबई में खरीदा इतना आलीशान घर

Tue, 16 Apr 2019 02:11 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 16 Apr 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi bought new home at Mumbai
Pankaj Tripathi - फोटो : social media
पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जिनकी पहचान आज बड़े दिग्गजों के बीच होती है। अपनी शानदार एक्टिंग और अच्छे व्यवहार के चलते पंकज इन दिनों पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाए हैं। उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है और दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही पंकज में मुंबई के मड आइलैंड में एक घर खरीदा है। 
Pankaj Tripathi bought new home at Mumbai
pankaj tripathi
मुंबई में घर खरीदने के बाद पंकज त्रिपाठी बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के कारण ही वे इस सफलता को पूरी तरह से इंजॉय कर पा रहे हैं। इस पर पंकज कहते हैं कि वह अपने वह दिन नहीं भूले हैं कि वह कहां से आए हैं।
Pankaj Tripathi bought new home at Mumbai
पंकज त्रिपाठी - फोटो : self

पंकज ने कहा- आज मैंने और मेरी वाइफ मृदला ने अपने लिए हमारा सपनों का घर खरीद लिया है। लेकिन वह दिन मैं नहीं भूला हूं, जब हम एक ही कमरे के घर में रहते थे जिसकी छत टीन की चादर थी। वह घर पटना में था। एक रात इतनी तेज बारिश आई कि तेज हवा के साथ वह हमारी टीन की चादर भी उड़ाकर ले गई। इसके बाद हम उस आसमान को देखते रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi bought new home at Mumbai
Pankaj Tripathi

'पिछले साल तक मैं कोई भी रोल कर लेता था लेकिन अब मैं इस पोजीशन में हूं कि अपनी मर्जी के किरदार निभा सकता हूं। आखिरकार मैं अपने सपनों का महल खड़ा करने में कामयाब रहा। मैंने मडआइलैंड में घर ले लिया है। मेरी पत्नी इसे देखने के बाद बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थीं।'

विज्ञापन
Pankaj Tripathi bought new home at Mumbai
pankaj tripathi - फोटो : amar ujala

पंकज ने कहा- शुरुआत से ही मेरा सांस्कृतिक चीजों की ओर रुझान रहा है। 21 साल की उम्र में मैं साइकिल से बिस्मिल्लाह खान के कॉनसर्ट में जाता था। मुझे संगीत की कुछ खास समझ नहीं थी, लेकिन मैं बड़े ध्यान से उन्हें सुनता था। मेरी सिनेमा में कोई रुचि नहीं थी, मुझे थिएटर पसंद था। मैंने NSD से कोर्स किया और थिएटर में करियर बनाने के लिए बिहार आ गया। जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि थिएटर में कोई भविष्य और पैसा नहीं है। फिर मैंने मुंबई आने का निर्णय लिया जहां फिल्मों में अभिनय करना ही एक अच्छा विकल्प था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed