फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Tripathi: 'हॉलीवुड तो भूल जाइए, मुझे तेलुगू-मलयालम से भी...', पंकज ने इसलिए ठुकराए साउथ फिल्मों के ऑफर

Wed, 23 Nov 2022 01:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Rejected Offers From South Telugu Malayalam film Industry Did not Want To Work in Hollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी न सिर्फ एक अच्छे इंसान हैं बल्कि एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। अभिनेता ने वेब सीरीज और फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। यूं तो इतने सालों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद हर कोई हाॅलीवुड-टॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की होड़ में लग जाता है। लेकिन, पंकज त्रिपाठी लगातार साउथ की फिल्मों को रिजेक्ट करते जा रहे हैं। ऐसा क्यों? आइए जानते हैं...

Pankaj Tripathi Rejected Offers From South Telugu Malayalam film Industry Did not Want To Work in Hollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता हाल ही में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते वक्त पंकज त्रिपाठी ने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जिसकी वजह से वह लगातार अन्य भाषाओं की फिल्मों में काम करने से इनकार करते जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें:  'दृश्यम 2' को टक्कर दे पाएगी 'भेड़िया'? ओपनिंग डे पर हो सकता है इतना कलेक्शन

Pankaj Tripathi Rejected Offers From South Telugu Malayalam film Industry Did not Want To Work in Hollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर पंकज त्रिपाठी ने जवाब देते हुए कहा, 'हिंदी हमारी मातृभाषा है, जो अपनत्व मातृभाषा में है, वह किसी और में नहीं। मैं हिंदी के साथ सहज हूं। मैं हिंदी को समझता हूं। इस भाषा में किरदारों की बारीकियों को समझ पाता हूं। जबकी ऐसा दूसरी भाषाओं में नहीं हो पाता। और जब आप किरदार की भावनाओं को पकड़ नहीं पाते हैं, तब चीजें फेक होने लगती हैं।"

यह भी पढ़ें:  एक्स हसबैंड अली मर्चेंट की हरकतों से परेशान हैं सारा खान, बोलीं- वो पब्लिसिटी का भूखा है

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi Rejected Offers From South Telugu Malayalam film Industry Did not Want To Work in Hollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज आगे इस बारे में विस्तार से बात करते हुए कहते हैं, "हॉलीवुड तो भूल जाइए, मुझे मलयालम-तेलुगू से भी फिल्मों के ऑफर्स आ चुके हैं। लेकिन, वहां काम करना मेरे लिए मुश्किल है। यदि मैं किरदार की भावनाओं को ही पकड़ नहीं पाऊंगा तो मैं उन फिल्मों के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा। हां, अगर कोई मेरे लिए वहां हिंदी में बोलने वाला किरदार लिख सके तो मैं उस रोल को जरूर करना चाहूंगा। लेकिन, दूसरी भाषा को बोलने वाला रोल निभाना मुश्किल है। 

यह भी पढ़ें: पहली नजर में सागरिका को दिल दे बैठे थे जहीर खान, घरवालों को मनाने के लिए बेलने पड़े थे पापड़

विज्ञापन
Pankaj Tripathi Rejected Offers From South Telugu Malayalam film Industry Did not Want To Work in Hollywood
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी के काम के बारे में बात करें तो हाल ही में अभिनेता 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' में दिखाई दिए थे। वहीं, खिलाड़ी कुमार के साथ उनकी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' अभी पाइप लाइन में है । वहीं पंकज अपनी पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन में भी दिखाई देंगे। इस सीरीज के दो सीजन ओटीटी पर काफी धूम मचा चुके हैं। इस वेब सीरीज ने पंकज त्रिपाठी को एक अलग ही पहचान दिलाई है।

यह भी पढ़ें: अक्षय-प्रियंका के बीच ऐसा क्या हुआ, क्यों 2005 के बाद पर्दे पर नजर नहीं आई दोनों की जोड़ी? पढ़िए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed