फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshaye Khanna: दृश्यम 2 ही नहीं इन किरदारों से भी वाहवाही बटोर चुके हैं अक्षय, फैंस हो गए थे अभिनय के मुरीद

Wed, 23 Nov 2022 01:38 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Nov 2022 01:38 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 actor Akshaye Khanna best roles taal dil chahta hai mom section 375
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों ‘दृश्यम 2’ धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतर कमाई कर रही है। फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय खन्ना नजर आए हैं, जिनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद आता है। वह हमेशा अपने लिए एक यूनिक स्पेस क्रिएट कर लेते हैं, जिससे दर्शक भी उनके अभिनय के मुरीद हो जाते हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको अभिनेता के कुछ ऐसे किरदारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Drishyam 2 actor Akshaye Khanna best roles taal dil chahta hai mom section 375
हमराज - फोटो : सोशल मीडिया

हमराज
इस फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार बेहद दिलचस्प था। फिल्म की शुरुआत में जहां अभिनेता को एक रोमांटिक हीरो के रूप में दिखाया गया है, तो अंत तक नेगेटिव होता चला जाता है। इस फिल्म के लिए अभिनेता को आईफा में बेस्ट विलेन का अवॉर्ड मिला था। फिल्म में अभिनेता के किरदार की बात करें तो अक्षय अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया (अमीषा पटेल) के साथ एक अमीर बिजनेसमैन को मारने की प्लानिंग बना रहा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड की शादी बिजनेसमैन राज (बॉबी देओल) से करा देता है और धोखा देता है।

Naga Chaitanya: जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक

Drishyam 2 actor Akshaye Khanna best roles taal dil chahta hai mom section 375
ताल - फोटो : सोशल मीडिया

ताल
ताल एक ऐसी फिल्म थी, जिसे दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि सितारे के अभिनय ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने मानव मेहता का किरदार निभाया है, जो मानसी  (ऐश्वर्या राय) से प्यार कर बैठता है। लेकिन मानव के पिता मानसी की आर्थिक स्थिति को देख उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं देते।

Pathaan: शाहरुख खान के फैंस को जल्द मिलने जा रहा है तोहफा, ‘पठान’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 actor Akshaye Khanna best roles taal dil chahta hai mom section 375
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया

दिल चाहता है
दिल चाहता है तीन दोस्तों की दिलचस्प कहानी है। इस फिल्म में अक्षय का किरदार बाकी सभी से काफी अलग थ। दरअसल, अभिनेता को फिल्म में ऐसे व्यक्ति दिखाया गाया है, जिसे खुद के बड़ी महिला से प्यार हो जाता है। वह न तो अपने प्यार का इजहार करने में कोई संकोच करता है और इसे बेहतरीन तरीके से जाहिर भी करता है। फिल्म में अक्षय के अभिनय को काफी पसंद किया गया था।

Disha Salian: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या

विज्ञापन
Drishyam 2 actor Akshaye Khanna best roles taal dil chahta hai mom section 375
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

मॉम
मॉम में अक्षय खन्ना श्रीदेवी के साथ नजर आए थे। यह फिल्म श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी। फिल्म में अक्षय ने सीबीआई अफसर मैथ्यू का किरदार निभाया था, जो श्रीदेवी की बेटी के रेप केस की तहकीकात कर रहा था। फिल्म के आखिर में अक्षय का किरदार बेहद अहम है, जब रेप का आरोपी भाग रहा होता है और वह श्रीदेवी के हाथ में गोली मारने के लिए बंदूक दे देता है।

Aindrila Sharma: एंड्रिला शर्मा के पैरों पर किस करके बॉयफ्रेंड सब्यसाची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हो रहा वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed