फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paresh Rawal Birthday: बॉस की बेटी से दिल लगा बैठे थे परेश रावल, यूं किया प्रपोज, कहा-शादी करना चाहता हूं लेकिन...'

Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paresh Rawal Happy Birthday Love Life Story See Unseen Photos with Family and Birthday Party Photos
परेश रावल पत्नी स्वरूप संपत - फोटो : social media

दिग्गज अभिनेता परेश रावल 30 मई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बॉलीवुड में अगर बात परेश रावल की हो तो वह उम्दा कलाकारों में से एक हैं। चाहे कॉमेडी हो, गंभीर किरदार हो या फिर खलनायकी, उन्होंने हर किरदार को पर्दे बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाया है। परेश रावल ने फिल्मों की दुनिया में तो अपने दमदार अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाई ही है लेकिन असल जिंदगी में भी वह दिल जीतने का हुनर रखते हैं। उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। एक बार खुद अभिनेता ने अपनी इस बेहद दिलचस्प प्रेम कहानी का खुलासा किया था। तो चलिए जन्मदिन पर उनकी जिंदगी के इस खूबसूरत पहलू के बारे में जानते हैं।

Paresh Rawal Happy Birthday Love Life Story See Unseen Photos with Family and Birthday Party Photos
परेश रावल - फोटो : Social media

अभिनेता परेश रावल ने पहली बार एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। उस दौरान अभिनेता बताया था कि कैसे उनका दिल अपने ही बॉस की बेटी पर आ गया था और फिर उन्होंने ठान लिया की पत्नी तो इसी लड़की को बनाना है। परेश ने बताया कि जब उन्होंने स्वरूप संपत को प्रपोज किया, तो उनसे क्या कहा था?

Paresh Rawal Happy Birthday Love Life Story See Unseen Photos with Family and Birthday Party Photos
परेश रावल पत्नी स्वरूप संपत - फोटो : insta/filmitopnews

परेश रावल ने अपने दोस्त से कहा कि मैं इस लड़की से शादी करूंगा और ठीक इसके 12 साल बाद उन्होंने उसी लड़की से शादी कर ली। साक्षात्कार के दौरान परेश रावल बताया कि उस वक्त उस वक्त मेरे दोस्त महेंद्र जोशी मेरे साथ थे और जब मैंने इस बारे में बात की तो उन्होंने मुझसे कहा,तुझे पता है तू जिस कंपनी में काम कर रहा है उस बॉस की बेटी है वह। अब परेश रावल तो पहले ही सीधे शादी करने की ठान चुके थे, तो उन्होंने भी कह दिया, किसी की भी बेटी हो, बहन हो, मां हो, मैं इसके साथ शादी करुंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paresh Rawal Happy Birthday Love Life Story See Unseen Photos with Family and Birthday Party Photos
परेश रावल

परेश रावल ने बताया कि कैसे स्वरूप संपत से प्यार हो जाने के बाद उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने दोस्त से बात होने के दो-तीन महीने के बाद परेश रावल ने स्वरूप संपत के आगे अपने मन की बात रखते हुए कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, लेकिन मुझसे यह मत कहना कि चलो एक दूसरे को जानते हैं..क्योंकि  मरते दम तक कोई किसको नहीं जान सकता है। इसके बारह साल बाद परेश रावल और स्वरूप संपत ने 1987 में शादी कर ली।

विज्ञापन
Paresh Rawal Happy Birthday Love Life Story See Unseen Photos with Family and Birthday Party Photos
परेश रावल परिवार के साथ - फोटो : insta/writttit

मिस इंडिया भी रह चुकी हैं स्वरूप संपत
परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत भी बतौर अभिनेत्री पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा स्वरूप संपत ने 1979 में मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। फिलहाल वर्षों पहले किया गया साथ निभाने का वादा अब भी दोनों बखूबी निभा रहे हैं और कपल के दो बेटे आदित्य और अनिरुद्ध भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed