फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Story: ‘आज से तेरी…’ लंदन की यूनिवर्सिटी में हुई पहली मुलाकात, कुछ ऐसा रहा राघव-परिणीति की मोहब्बत का सफर

Sat, 13 May 2023 02:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sat, 13 May 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra and APP Sansad Raghav Chadha beautiful love story know life unknown facts about love birds
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा और राजनीति, ये रिश्ता कुछ भी कहलाए लेकिन है बड़ा पुराना। कितनी ही दफा सिनेमा के सितारे सियासत की पिच पर जीत कर देश के नायक बने तो कई इस पिच पर दिल हार कर हमेशा के लिए किसी के हो गए। स्वरा भास्कर और फहद के बाद इस कड़ी में एक नाम और जुड़ने जा रहा है। सिनेमा की परि यानी की परिणीति चोपड़ा और राजनीति के राघव चड्डा ने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने फैसला कर लिया है। यह जोड़ा आज सगाई करके अपने इस रिश्ते को एक नाम देने जा रहे हैं। सभी की नजरें इन्हीं पर टिकी हैं तो इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं इस चर्चित लव स्टोरी की शुरुआत आखिर कब और कहां से हुई थी....

Parineeti Chopra and APP Sansad Raghav Chadha beautiful love story know life unknown facts about love birds
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि राघव और परिणिती तब से एक दूसरे को जानते हैं जब हम में से कोई भी उन्हें नहीं जानता था। ये बात है तब कि जब ये दोनों यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर में पढ़ाई कर रहे थे। इस रिश्ते के बीज इसी यूनिवर्सिटी में कहीं पड़े थे। लेकिन यहां यह रिश्ता केवल दोस्ती तक ही था। तब ना राघव को पता था कि वे एक ख्यातनाम राजनेता बनेंगे और ना ही परिणीति को इसका अंदाजा था कि सिनेमा की सुनहरी दुनिया उनका इंतजार कर रही है।

Parineeti Chopra and APP Sansad Raghav Chadha beautiful love story know life unknown facts about love birds
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

यूनिवर्सिटी के बाद दोनों अपने-अपने प्रोफेशनल रास्तों पर आगे निकल गए लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। परिणीति यशराज चोपड़ा की फिल्म कंपनी में बतौर पीआर प्रोफेशनल काम करने लगीं और राघव ने सीए की राह पकड़ ली। लेकिन इन ऊपर वाले ने इनके लिए कुछ और ही स्क्रिप्ट लिखी थी। बाद में परिणीति ने यशराज फिल्म्स की लेडीज वर्सेस रिकी बहल के जरिए फिल्मों में डेब्यू किया तो राघव आम आदमी पार्टी के नेता के रूप में देश के सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद बने। इस बीच दोनों की मुलाकातें चलती रहीं, बात दोस्ती से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।


यह भी पढ़ें: लंच डेट से कपूरथला हाउस का सफर... सुर्खियों से सगाई तक कैसे पहुंचा परी-राघव का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra and APP Sansad Raghav Chadha beautiful love story know life unknown facts about love birds
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

कहा जाता है कि राघव इम्तियाज अली की फिल्म चमकीला के सेट पर परिणीति से मिलने गए थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया तब तक दोस्ती प्यार का रूप ले चुकी थी। शुरुआत में मुलाकातें बेहद प्राइवेट रखी जाती थीं लेकिन धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और यह खबर जंगल में आग की तरह फैली। इसके बाद लव बर्ड्स को रेस्टोरेंट्स और क्रिकेट के स्टेडियम में देखा जाने लगा और इस तरह यह लव स्टोरी हॉट टॉपिक बन गई। और आज राघव-परिणीति की लव स्टोरी की परिणिती हमारे सबके सामने है। 

यह भी पढ़ें: परी-राघव के रिश्ते का गवाह बनेगा कपूरथला हाउस, विवादों में भी रहा 400 साल पुराना यह किला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed