फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: सिड-कियारा को देखते ही पैपराजी ने कहा भइया-भाभी, 'शेरशाह' कपल ने बॉन्डिंग से फिर जीता दिल

Sat, 13 May 2023 01:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 13 May 2023 01:34 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted together after a long time airport paparazzi call them bhaiya bhabhi
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : social media

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इस साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके बाद वह कई बार पैपराजी के सामने आए। दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश होते हैं और सिद्धार्थ-कियारा अपने फैंस की इच्छा का पूरा ध्यान भी रखते हैं। अपनी शादी के बाद से ही दोनों बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ी बन गए हैं। अक्सर पैपराजी को जमकर पोज देने वाले सिद्धार्थ और कियारा बीते दिन लंबे समय बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों को साथ में देखकर पैपराजी के साथ-साथ फैंस भी बहुत खुश थे।

Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted together after a long time airport paparazzi call them bhaiya bhabhi
सिद्धार्थ, कियारा - फोटो : instagram

सिद्धार्थ और कियारा को एक-साथ काफी लंबे समय बाद स्पॉट किया गया। दोनों की इस मीडिया अपीयरेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हमेशा की तरह सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के प्यार में खोए हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को काफी लंबे समय बाद साथ देखना पैपराजी के लिए भी एक खास पल था। पैपराजी स्टार कपल को कैमरे में कैद करने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं उन लोगों ने दोनों को कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन कपल शरमा गया।  

Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted together after a long time airport paparazzi call them bhaiya bhabhi
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : social media

वायरल होते वीडियो में, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एयरपोर्ट पर देखा जा सकता है। दोनों जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, वैसे ही कैमरा लिए फोटोग्राफर्स उन्हें चारों तरफ से घेर लेते हैं। वे सभी दोनों की फोटो क्लिक करने के लिए काफी बेकरार थे। जब सिद्धार्थ और कियारा का फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी उन्हें आवाज देते हैं, तो उनके बहुत कहने पर कपल एक-साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं। दोनों जब एक-दूसरे के साथ जमकर पोज दे रहे थे, तब पैपराजी जोर-जोर से कपल को 'भइया-भाभी' कहकर बुलाते हैं। 'भइया-भाभी' सुनकर दोनों को हंसी आ जाती है और वह मुस्कुराने लगते हैं।
Papon Hospitalised: सिंगर पापोन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती, पोस्ट शेयर कर खुद बताया सेहत का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted together after a long time airport paparazzi call them bhaiya bhabhi
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में, दोनों को कैजुअल लुक में देखा जा सकता है। जहां सिद्धार्थ मैचिंग टी-शर्ट और डेनिम जैकेट के साथ सफेद जॉगर्स पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी खूबसूरत पत्नी कियारा क्रॉप्ड जैकेट और सफेद जॉगर्स के साथ एक सफेद टैंक टॉप पहने दिख रही हैं। वीडियो में दोनों को शरमाते हुए और प्यार से एक-दूसरे से बात करते देखा जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Kiara Advani Spotted together after a long time airport paparazzi call them bhaiya bhabhi
सिद्धार्थ-कियारा - फोटो : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। सभी को सिद्धार्थ और आलिया का अंदाज भा गया है। इतना ही नहीं कपल की क्यूट बॉन्डिंग भी सबका दिल जीत रही है। फैंस वीडियो पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'भइया-भाभी रॉक्स।' दूसरे ने लिखा, 'सिड-कियारा बेस्ट कपल हैं।' एक अन्य लिखता है, 'कितना प्यारी जोड़ी है।' बता दें, सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर फोर्ट में सात फेरे लिए थे। 
 Parineeti Raghav Engagement Live: राघव-परिणीति की सगाई की तैयारियां तेज, जानें खाने में क्या होगा खास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed