{"_id":"5b9756a6867a557ece01da42","slug":"parineeti-chopra-and-sidharth-malhotra-photo-viral-from-set-of-jabariya-jodi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए कैमरे में कैद हुई ये 'जबरिया जोड़ी', सामने आते ही वायरल हुईं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए कैमरे में कैद हुई ये 'जबरिया जोड़ी', सामने आते ही वायरल हुईं तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'जबरिया जोड़ी' इन दिनों काफी चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दर्शकों ने इसके फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया। इस बीच 'जबरिया जोड़ी' के सेट से बड़ी ही मजेदार खबर सामने आई है।
2 of 5
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लखनऊ में चल रही है। इस बीच 'जबरिया जोड़ी' के सेट से परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें यह दोनों बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा खाते नजर आएं हैं।
3 of 5
दरअसल फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के एक खास सीन को शूट करना था जिसमें परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ खाते दिखें। इस सीन के शूट के दौरान इन दोनों ही कलाकार ने फिल्म के निर्देशक से खाने वाली सीन पर लिट्टी चोखा खाने के लिए आग्रह किया जिसके बाद यह पूरा सीन शूट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लिट्टी चोखा खाते हुए इन दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि परिणीति चोपड़ा लखनऊ में तीन फिल्मों की शूटिंग कर चुकी हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी लिट्टी चोखा का स्वात नहीं चखा। इसलिए सिद्धार्थ सहित परिणीति चोपड़ा ने 'जबरिया जोड़ी' के निर्देशक से शूटिंग के सेट पर लिट्टी चोखा की मांग की और उस सीन को फिल्म के लिए शूट किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं बात करें 'जबरिया जोड़ी' के फर्स्ट लुक की तो बीते दिनों रिलीज हुए इस फिल्म के लुक में परिणीति और सिद्धार्थ दूल्हा और दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों तरफ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं कुर्सी पर बैठा हुआ दूल्हा बेहोश नजर आ रहा है। 'जबरिया जोड़ी' फिल्म दूल्हे के अपहरण पर आधारित है। इस फिल्म को प्रशांत सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।