{"_id":"5ca3e05dbdec2209dc70d5df","slug":"parineeti-chopra-got-trolled-after-shared-photo-with-tennis-player-sania-mirza-son-izhaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सानिया के बेटे की खुद को मौसी बताने पर ट्रोल हुईं परिणीति,यूजर्स बोले- 'खाला या आंटी ही बन सकती हो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सानिया के बेटे की खुद को मौसी बताने पर ट्रोल हुईं परिणीति,यूजर्स बोले- 'खाला या आंटी ही बन सकती हो'
Wed, 03 Apr 2019 07:16 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra,Izhaan Mirza
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस बार वह एक बच्चे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए खुद को उसकी खाला यानी मौसी बताने की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इस तस्वीर के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं और भद्दे कमेंट भी कर रहे हैं।
parineeti chopra
- फोटो : file photo
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर छोटे बच्चे को गोद में लिए एक तस्वीर साझा की। मीडिया रिपोर्ट्स और परिणीति की सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के 5 महीने बेटे इजहान खान की है। परिणीति ने इजहान की इस तस्वीर को साझा करते हुए बेहद प्यार भरा कैप्शन भी दिया।
Parineeti Chopra
- फोटो : file photo
उन्होंने लिखा- 'मैं खाला बन गई हूं। इज्जु को मैं खाना चाहती हूं, लेकिन अभी के लिए मैंने अपना हाथ खाने की इजाजत उसको दी हैं, सानिया मैं इसको हमेशा के लिए अपने पास रख सकती हूं।' परिणीति अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
I’m a khaala now!!!! Izzu is edible and I want to eat him, but for now I’m allowing him to eat my hand 💋💋 @MirzaSania Can I keep this child forever. pic.twitter.com/wOPqgQn4yi
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) April 1, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra
- फोटो : file photo
खुद को खाला बोलने पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कुरान का हवाला देते हुए परिणीति को बुर्का पहनने की सलाह तक दे डाली तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'मैडम आप खाला या आंटी ही बन सकती हैं मौसी तो बनने से रहीं।'
विज्ञापन
Kesari
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'केसरी' काफी धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में भी फिल्म की कमाई दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अब तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो चुका है।