फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘मेरी प्यारी बिंदु’ और ‘केसरी’ के बाद परी की हैट्रिक, ‘मुझे तुम नजर से गिरा...’ से पहले आएगा ये गाना

Sat, 13 Feb 2021 10:21 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Sat, 13 Feb 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
After Maana Ke Hum Yaar Nahin and Teri Mitti, Parineeti Chopra is back with her third song
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram/parineetichopra

यशराज फिल्म्स में कभी डेस्क के पीछे बैठकर फिल्मों के प्रचार प्रसार की रणनीति बनाती रहीं परिणीति चोपड़ा कैमरे के सामने बिल्कुल अलग अंदाज में दिखती हैं। चुलबुली, शोख परिणीति पहली बार अपने करियर में एक सीरियस रोल में दिखेंगी अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (टीजीओटीटी) में। परिणीति ने इस फिल्म में एक गाना भी गाया है और जिसने भी उनके इस गाने को अब तक सुना है, सब इसका पब्लिक रिस्पॉन्स देखने को उत्सुक हैं।

After Maana Ke Hum Yaar Nahin and Teri Mitti, Parineeti Chopra is back with her third song
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram/parineetichopra

परिणीति गाती बहुत बढ़िया हैं इसमें कोई दो राय नहीं। अरसा पहले उन्होंने ‘मुझे तुम नजर से गिरा तो रहे हो’ गजल का कवर वर्जन गाया था। ये कवर वर्जन टी सीरीज के लिए तैयार तो हुआ लेकिन कभी रिलीज नहीं हुआ। इस एक गाने में परिणीति ने अपनी गायन क्षमता का विस्तार दिखा दिया था। ये गाना क्यों रिलीज नहीं हुआ और इसके पीछे की सियासत ने कैसे एक बेहतरीन गाने को जन्म से पहले ही मार दिया, ये तो टी सीरीज के कर्ता धर्ता ही जानें।

After Maana Ke Hum Yaar Nahin and Teri Mitti, Parineeti Chopra is back with her third song
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram/parineetichopra

इस बीच परिणीति चोपड़ा एक नया गाना लेकर लौटी हैं। ‘मेरी प्यारी बिंदु’ और ‘केसरी’ जैसी फिल्मों के बाज वह एक बार फिर माइक्रोफोन के पीछे गई हैं। यह गाना है ‘मतलबी यारियां’ और ये उनकी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (टीजीओटीटी) के लिए तैयार किया गया है। इस गाने को विपिन पटवा ने कंपोज किया है और इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Maana Ke Hum Yaar Nahin and Teri Mitti, Parineeti Chopra is back with her third song
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

परिणीति का कहना है, “मुझे सिंगिंग पसंद है और जब भी कोई मौका मिलता है मैं गाने से नहीं चूकती। आज एक एक्ट्रेस के तौर यह मेरा सौभाग्य है कि मैं गा सकती हूं। मेरे पास मौका है और मुझे माइक के पीछे जाकर गाने का मौका मिल रहा है, जिसे सुनने के लिए पूरी दुनिया मौजूद है। साल-डेढ़ साल पहले इस गाने की शूटिंग करते वक्त मैंने लंदन में जब इसे सुना था तभी मैंने और रिभू ने चर्चा की थी कि मेरी आवाज में इसका एक वर्जन रिकॉर्ड होगा।“

विज्ञापन
After Maana Ke Hum Yaar Nahin and Teri Mitti, Parineeti Chopra is back with her third song
परिणीति चोपड़ा - फोटो : instagram/parineetichopra

परिणीति ने अपने पहले वाले गानों के दम पर खुद को अपनी जनरेशन की एक्ट्रेस-सिंगर के तौर पर स्थापित करने की कोशिश लगातार जारी रखी है। उनके गाने ‘तेरी मिट्टी’ को करीब 100 मिलियन दर्शक मिले जबकि ‘माना के हम यार नहीं’ गाने ने भी करीब 90 मिलियन दर्शक जुटाए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed