सेक्रेड गेम्स सीजन 2 को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं लेकिन लोग अभी भी इसके बारे में बातें करते थक नहीं रहे हैं। नेटफ्लिक्स के इस हिट क्राइम थ्रिलर में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर आम यूजर्स से लेकर तमाम कंपनियों तक ने वेबसीरीज को लेकर मीम्स बनाए हैं।
पारले जी से लेकर स्वीगी तक ने 'सेक्रेड गेम्स 2' पर किए ट्वीट, 'काली चाय' पर ऐसे लिए मजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्हीं में एक मीम है जो कि अभिनेता जतिन सरना यानी बंटी का डायलॉग है। सीन में गणेश गायतोंडे फोन पर होता है और बंटी कहता है- 'यहां पारले जी खाना पड़ रहा है काली चाय में डुबोकर।' अब इस पर पारले जी कंपनी ने एक पोस्ट शेयर किया। वेबसीरीज के सीजन 2 में दिखाया गया है कि बंटी निर्माता और गीतकार भी बन गया है। बस इसी पर पारले जी ने ट्वीट किया कि 'कंपनी को गर्व है कि वो हर उभरते हुए कलाकार के संघर्ष के दिनों में साथ है। सभी जीनियस लोगों के लिए 'सेक्रेड बिस्कुट'।'
Parle-G is proud to be part of every artist’s initial struggle. #SacredBiscuit for every genius. #SacredGames pic.twitter.com/1ljkWQWFkv
पारले जी के इस ट्वीट के बाद नेटफ्लिक्स ने मजेदार जवाब दिया कि 'सीजन 1 में पारले जी नहीं था और बंटी ने एक भी हिट गाना नहीं लिखा था। वहीं सीजन 2 में पारले जी का नाम एक बार आया। बंटी एक मशहूर निर्माता, कसीनो का मालिक और गीतकार बन गया। संयोग?'
Season 1:
0 mentions of Parle-G.
0 hit songs written by Bunty.
Season 2:
1 mention of Parle-G.
Bunty becomes a world-famous producer, casino owner and lyricist.
Coincidence? We think not. https://t.co/VJKyOBu8Bt
पारले जी और नेटफ्लिक्स की इस बातचीत में खाना डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन कंपनी स्वीगी ने पारले जी को टैग करते हुए लिखा- 'क्या हमें चाय भेज देनी चाहिए?' जवाब में नेटफ्लिक्स ने लिखा कि 'महीने का आखिरी चल रहा है। कृपया काली चाय ही भेजें।'
It's the end of the month. Please send Kaali chai.
स्वीगी यही नहीं रुका उसने आगे जवाब दिया- 'महीने का आखिर है तो क्या हुआ? अपुन के पास बड़े डिस्काउंट्स हैं। दूधवाली चाय का बलिदान नहीं देना होगा।' बहरहाल कंपनियां भले ही प्रमोशन के लिए इस तरह एक दूसरे का सहारा ले रही हों लेकिन ऐसी चैट के जरिए यूजर्स ने खूब मजे लिए।
End of month hua toh kya hua? Apun ke pass bade discounts hai. Doodhwali chai ka balidaan nahin dena hoga.