{"_id":"678ab4714fb96dfffb0de0f0","slug":"patal-lok-2-like-crime-thriller-web-series-to-watch-black-warrant-rangbaaz-gyaarah-gyaarah-your-honor-abhay-2025-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crime Thriller Series: आज 'पाताल लोक 2' ओटीटी पर है अवेलेबल, देखें ये पांच बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crime Thriller Series: आज 'पाताल लोक 2' ओटीटी पर है अवेलेबल, देखें ये पांच बेहतरीन क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
Sat, 18 Jan 2025 01:29 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:29 AM IST
सार
Crime Thriller Series: पाताल लोक के पहले सीजन की सफलता के बाद आज जयदीप अहलावत की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज पाताल लोक 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा भी कई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो आपके भरपूर मनोरंजन के लिए ओटीटी पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
ओटीटी पर देखिए क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाताल लोक 2 एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत एक बार फिर से हाथीराम चौधरी के किरदार में नजर आए। इस सीरीज के अलावा ओटीटी पर ग्यारह ग्यारह, योर ऑनर और रंगबाज के अलावा भी कई क्राइम थ्रिलर सीरीज मौजूद हैं, जो आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती हैं।
पाताल लोक 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पाताल लोक 2
जयदीप अहलावत की पाताल लोक 2 आज 17 जनवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 'पाताल लोक 2' का टीजर और ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया। सीरीज में हाथीराम चौधरी का किरदार निभा रहे जयदीप अहलावत का किरदार पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार है। इस बार नए सीजन 'पाताल लोक 2' में जाहनु बरुआ, तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकुनूर और अनुराग अरोड़ा नए किरदार के तौर पर जुड़े हैं।

ब्लैक वारंट
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक वारंट
ब्लैक वारंट एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी इस सीरीज में जहान कपूर नजर आएं। यह उनका बॉलीवुड डेब्यू है। ब्लैक वारंट में तिहाड़ जेल की दीवारों के पीछे की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी ने निर्देशित किया है। इस सीरीज में कुणाल कपूर के बेटे और शशि कपूर के पोते जहान कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएं। इस सीरीज में जहान ने तिहाड़ के जेलर रहे सुनील गुप्ता का किरदार निभाया है।
यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस ग्रैंड फिनाले से सिर्फ एक दिन दूर, करण देंगे बड़ा सरप्राइज, सलमान खान के...

ग्यारह ग्यारह
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्यारह ग्यारह
निर्देशक उमेश बिष्ट की सीरीज ग्यारह ग्यारह, एक थ्रिलर सीरीज है, जिसमें रहस्य, विज्ञान और रहस्यवाद दिखाई दिया। यह सीरीज उत्तराखंड के दो पुलिस अधिकारियों की कहानी है, जो अपराधों को सुलझाने के लिए समय के साथ जुड़ते हैं। कथित तौर पर यह 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी वेब सीरीज में से एक है। सीरीज के मुख्य कलाकारों में राघव जुयाल और कृतिका कामरा के अलावा धैर्य करवा, आकाश दीक्षित भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए।
यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Winner: विवियन डीसेना या रजत दलाल? कौन जीतेगा बिग बॉस की ट्रॉफी, विनर को लेकर फैंस की प्रतिक्रिया

योर ऑनर
- फोटो : सोशल मीडिया
योर ऑनर
निर्देशक ईश्वर निवास की सीरीज योर ऑनर एक जज के बारे में है, जो अपने बेटे को एक गैंगस्टर से बचाने के लिए कानून की बलि चढ़ा देता है। कथित तौर पर यह सीरीज इजरायली टीवी सीरीज क्वोडो पर आधारित है। यह सीरीज जज बिशन खोसला (जिमी शेरगिल) और उनके बेटे अबीर (पुलकित माकोल) पर आधारित है। यह जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुई थी।
यह भी पढ़ें:
Azaad Box Office Collection: राशा-अमन का कैसा रहा डेब्यू, रवीना की बेटी-अजय के भतीजे की फिल्म का कलेक्शन