शाहरुख खान स्टारर पठान बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले रिलीज हुई यह फिल्म अब तक कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है जिन्हें तोड़ पाना किसी भी फिल्म के बहुत मुश्किल है। बॉलीवुड में 400 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली यह फिल्म अब तेजी से 500 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Pathaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी पठान की रफ्तार, 20वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी पठान से शाहरुख खान ने लंबे समय बाद लीड एक्टर के तौर पर वापसी की है। अपने फेवरेट सितारे को एक्शन अवतार में देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म अब तक अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले एक्सटेंडेड हफ्ते में पठान ने 364.15 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 94.15 करोड़ का बिजनेस किया था।
Shilpa Kareena: सिड कियारा के रिसेप्शन में शिल्पा-करीना की टक्कर, एक-दूसरे को देख दोनों ने ऐसे किया रिएक्ट
इसके अलावा फिल्म ने 17वें दिन 5.9 करोड़, 18वें दिन 11.25 करोड़ और 19वें दिन 13 करोड़ रुपये बटोरे थे। अब फिल्म के 20वें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने तीसरे सोमवार को 4.50 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 493.55 करोड़ पहुंच गया है।
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखेंगी जान्हवी? मार्च से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
यश की केजीएफ 2 को हिंदी पट्टी में पछाड़ने के बाद अब पठान की निगाहें बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 510 करोड़ की कमाई की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द जवान में नजर आने वाले हैं।
Ananya-Aditya: डेटिंग रूमर्स के बीच सिड-कियारा के रिसेप्शन में साथ दिखे अनन्या आदित्य, कपड़े भी किए मैच
एटली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति और नयनतारा भी दिखने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दलपति विजय और अल्लू अर्जुन भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं।
Monday Flashback: जब अनिल कपूर को परिवार संग देख माधुरी ने लिया था अहम फैसला, बंद कर दिया था एक्टर के साथ काम

कमेंट
कमेंट X