फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख खान के बदली अपने घर 'मन्नत' की नेमप्लेट, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 26 Apr 2022 06:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 26 Apr 2022 06:17 PM IST
विज्ञापन
Pathaan fame Shahrukh khan new mannat nameplate cost in lakhs attracts fans photos getting viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : social media

अभिनेता शाहरुख खान का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कराने के लिए उनके प्रशंसकों को कभी किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती है। शाहरुख के द्वारा किया गया एक साधारण सा ट्विटर रिप्लाई हो या कोई फोटो, सभी कुछ सोशल मीडिया के ट्रेंड में तब्दील हो जाता है। इस वीकेंड न तो अभिनेता ने कुछ पोस्ट किया और न ही अपनी किसी फिल्म को लेकर कोई एलान किया लेकिन वह फिर भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे। इसकी एक बड़ी वजह सामने आ रही है, जिसके पता लगते ही अभिनेता के फैंस ने उसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की और शाहरुख खान एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए।

Pathaan fame Shahrukh khan new mannat nameplate cost in lakhs attracts fans photos getting viral on social media
शाहरुख के घर की बदली गई नेमप्लेट - फोटो : social media

'मन्नत' की नेमप्लेट हुई चेंज 
किंग खान के फैंस उनके हर एक मूवमेंट पर नजर रखते हैं और अक्सर उनके घर 'मन्नत' पर अभिनेता की एक झलक पाने जाते रहते हैं। हाल ही में, मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख के प्रतिष्ठित घर के बाहर फैंस ने एक नया बदलाव देखा। उन्होंने देखा कि घर के बाहर लगी ब्लैक एंड गोल्डन 'मन्नत' नेम प्लेट को हटा दिया गया है और उसकी जगह एक नई नेम प्लेट लगा दी गई है। इसे बदला हुआ देख फैंस काफी खुश दिखे। शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर लगी यह नई रेडियम नेम प्लेट वहां पहुंचे फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थी। अब फैंस इसके आगे खड़े होकर बढ़िया फोटो क्लिक करा सकते हैं। ट्विटर पर कुछ लोगों ने 'मन्नत' में समय-समय पर हुए बदलावों को याद किया, जिसमें अलग-अलग नेम प्लेट्स की तस्वीरें भी शामिल थीं। जहां कुछ फैंस को शाहरुख की यह फैंसी नई नेम प्लेट पसंद आई, वहीं कुछ को पुरानी नेम प्लेट्स याद आ रही थी।
 


 

Pathaan fame Shahrukh khan new mannat nameplate cost in lakhs attracts fans photos getting viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : social media

फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन 
एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर लिखा, "शाहरुख खान के घर मन्नत की नई नेमप्लेट देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे लिए वह पुरानी प्लेट अनमोल यादों से जुड़ी हुई है। मुझे खुशी है कि मैंने वहां खड़े होकर बहुत सारी फोटो ली थी, उसके सामने बहुत ही बढ़िया फोटो आती थी। लेकिन इस नई प्लेट के लिए मुझे ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं हुआ.... यह थोड़ा अजीब लग रहा है, जो मन्नत के साथ बिल्कुल जंच नहीं रही है।" एक अन्य फैन ने ट्वीट कर लिखा, "शाहरुख खान की नई होम नेम प्लेट बहुत सुंदर है।"
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan fame Shahrukh khan new mannat nameplate cost in lakhs attracts fans photos getting viral on social media
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Instagram-@gaurikhan

ये है नेमप्लेट की कीमत 
वायरल होती इस नेमप्लेट की तस्वीरों के बीच अब इसकी कॉस्ट भी काफी वायरल हो रही है। सामने आती रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाहरुख खान की इस नई नेमप्लेट की कीमत लाखों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक "इस नई नेमप्लेट की कीमत लगभग 20-25 लाख रुपये है। गौरी खान अब अपने घर का नाम कुछ अलग ढंग से लिखना चाहती थीं और यह नेमप्लेट गौरी की क्लासिक पसंद को दर्शाती है।" रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गौरी ने खुद अपने घर के लिए यह नया नेमप्लेट डिजाइन किया है। रिपोर्ट्स के आधार पर, "शाहरुख कभी भी इन चीजों में दखल नहीं देते हैं, क्योंकि घर की बॉस गौरी हैं और वह जो भी फैसला करती हैं, उसे पूरा परिवार खुशी-खुशी स्वीकार करता है।" 

विज्ञापन
Pathaan fame Shahrukh khan new mannat nameplate cost in lakhs attracts fans photos getting viral on social media
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे शाहरुख 
शाहरुख खान को आखिरी बार साल 2018 में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। वह जल्द ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यह बॉलीवुड सुपरस्टार साल 2023 में राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed