फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan Ticket Sales Record: ‘पठान’ ने तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का एडवांस टिकट बिक्री रिकॉर्ड, निगाहें अब ओपनिंग पर

Mon, 23 Jan 2023 12:43 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 23 Jan 2023 12:43 PM IST
विज्ञापन
Pathaan first day advance booking report create new record in ticket sales baahubali 2 kgf 2 war shahrukh khan
पठान, बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चार साल बाद बड़े परदे पर वापसी करने जा रहे अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने देश में अब तक रिलीज हुई फिल्मों में एडवांस बुकिंग के दौरान टिकटें बेच लेने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग टिकटें बेचने का फिल्म ‘बाहुबली 2’ हिंदी का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है। मूल रूप से हिंदी में बनी फिल्मों में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ की सर्वाधिक एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री का आंकड़ा ये कब का पार कर चुकी है। 25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘पठान’ तेलुगू और तमिल में भी रिलीज हो रही है और फिल्म के तेलुगू संस्करण की एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री काफी अच्छी मानी जा रही है।

Pathaan first day advance booking report create new record in ticket sales baahubali 2 kgf 2 war shahrukh khan
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में बिकीं 6.63 लाख टिकटें
रविवार रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक यशराज फिल्म्स की प्रस्तुति फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग में छह लाख 63 हजार से ज्यादा टिकटें अब तक बिक चुकी हैं। किसी हिंदी फिल्म की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में बिकी ये अब तक की सबसे ज्यादा टिकटें हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म ‘वॉर’ के पास था जिसने एडवांस बुकिंग में करीब चार लाख टिकटें बेचने में सफलता पाई थी। ‘पठान’ ने फिल्म ‘केजीएफ 2’ की एडवांस बुकिंग में सवा पांच लाख टिकटें बेचने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Pathaan first day advance booking report create new record in ticket sales baahubali 2 kgf 2 war shahrukh khan
बाहुबली 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बाहुबली 2 ने बेची थीं 6.50 लाख टिकटें
फिल्म ‘पठान’ से आगे एडवांस बुकिंग टिकट बिक्री में अब कोई फिल्म नहीं है। इससे पहले नंबर वन पर फिल्म ‘बाहुबली 2’ रही है जिसने रिलीज से पहले 6.50 लाख टिकटें बेची थीं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने बीते शनिवार से एकदम से रफ्तार पकड़ी है और टिकट बिक्री से हुई आमदनी को अगर जोड़ा जाए तो ये 20 करोड़ रुपये से ऊपर निकल चुकी है। माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन शानदार ओपनिंग करेगी। ये रिलीज कार्यदिवस (बिना छुट्टी वाला दिन) पर हो रही है और अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म की ओपनिंग 40 से 50 करोड़ रुपये के बीच रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathaan first day advance booking report create new record in ticket sales baahubali 2 kgf 2 war shahrukh khan
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओपनिंग डे के आंकड़ों पर नजर
देश में अब तक हिंदी में रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड अभी तक फिल्म ‘केजीएफ 2’ के पास है जिसने बीते साल 53.95 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग ली थी। हिंदी में ही बनी फिल्मों में ये रिकॉर्ड फिल्म ‘वॉर’ के पास है जिसकी ओपनिंग 53.35 करोड़ रुपये रही है। कार्य दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों के मामले में ये रिकॉर्ड फिल्म ‘संजू’ के पास है जिसने रिलीज के पहले दिन 34.19 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ये तय माना जा रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ‘बाहुबली 2’ हिंदी का रिकॉर्ड जरूर तोड़ देगी जिसने 41 करोड़ रुपये की ओपनिंल ली थी।

विज्ञापन
Pathaan first day advance booking report create new record in ticket sales baahubali 2 kgf 2 war shahrukh khan
पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में टिकट बिक्री के रिकॉर्ड
एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें बेचने वाली हिंदी में रिलीज हुई पहली 15 भारतीय फिल्में अब इस प्रकार है:
 

फिल्म

एडवांस बुकिंग में बिकी टिकटें

पठान 6.61 लाख
बाहुबली 2 6.50 लाख
केजीएफ 2 5.15 लाख
वॉर 4.05 लाख
प्रेम रतन धन पायो 3.40 लाख
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान 3.16 लाख
सुल्तान 3.10 लाख
दंगल  3.05 लाख
ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा 3.02 लाख
संजू 2.94 लाख
टाइगर जिंदा है 2.76 लाख
मिशन मंगल 2.71 लाख
83 1.17 लाख
दृश्यम 2 1.16 लाख
भूल भुलैया 2 1.03 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed