इन दिनों सिनेमा का मतलब सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान स्टारर 'पठान' बनी हुई है। ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स भी कर लिए हैं। जहां फिल्म टिकट खिड़की पर 'रॉकी भाई' से लेकर 'बाहुबली' तक के पीछे पड़कर नए आयाम बना रही है। कहना गलत नहीं होगा कि शाहरुख खान की फिल्म ने सिनेमाघरों में बॉलीवुड को नई जिंदगी दी है। इसके साथ ही खास बात यह है कि 'पठान' से शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है। ऐसे में 'पठान' का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 'पठान' का यह नशा केवल भारत में ही नहीं जर्मनी के लोगों पर भी चढ़ा है।
Pathaan: माइनस तापमान में जर्मनी के लोगों के सिर चढ़ी 'झूमे जो पठान' की गर्मी, SRK ने ऐसे किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान स्टारर 'पठान' ने साबित कर दिया है कि यह फिल्म इंतजार करने के लायक थी। चार साल बाद सुपरस्टार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए प्रशंसक बेहद उत्साहित थे और फिल्म को हर तरफ से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। उसी का नतीजा है कि फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म के टाइटल ट्रैक 'झूम जो पठान' पर खूब रील्स बना रहे हैं। ऐसे में हाल ही में, जर्मनी के फैंस ने गाने पर थिरकते हुए उनका एक वीडियो साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हो रहा है कि शाहरुख खान की नजर भी इस पर पड़ गई और अभिनेता ने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है।
@iamsrk Germany has been dancing with you too. In minus degrees Celsius 😁 I hope you’ll visit again sometime. pic.twitter.com/sAaP2rrvus
वीडियो में जर्मनी की सड़कों पर ठंड के मौसम में प्रशंसक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर उनकी पोस्ट में लिखा था, 'जर्मनी भी माइनस डिग्री सेल्सियस में आपके साथ डांस कर रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप फिर कभी आएंगे।' इस वीडियो में डांसर्स हूबहू स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने जवाब दिया, 'ओह हां जर्मनी...ठंड में डांस करने के लिए शुक्रिया!!'
Oh yes Germany….thank u for dancing in the cold!! https://t.co/iq1CdeaAtB
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, स्पाई थ्रिलर में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। जहां दीपिका ने फिल्म में अपने एक्शन टैलेंट का प्रदर्शन किया, वहीं जॉन ने विलेन की भूमिका निभाई। इतना ही नहीं इस फिल्म में सलमान खान का एक स्पेशल कैमियो भी था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है।
Raveena Tandon: फिल्मों में 'किसिंग सीन' से रवीना ने की तौबा-तौबा, रेप सीन पर एक्ट्रेस ने रखी थी यह शर्त
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर 'पठान' दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर उभरी है। इसने 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' और 'दंगल' जैसे बेहतरीन फिल्मों को पछाड़ते हुए 12 दिनों में दुनिया भर में 811 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Kiara Sidharth Wedding Live: मेहंदी लगा डोली के लिए तैयार हुईं कियारा, सिद्धार्थ संग इतने बजे लेंगी सात फेरे