फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल से निकलते ही बोलीं पायल रोहतगी, 'मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं..'

Thu, 19 Dec 2019 06:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Dec 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
Payal Rohtagi syas some problem with right of freedom of speech and expression in Rajasthan
पायल रोहतगी

सोशल मीडिया पर गांधी-नेहरू परिवार पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में बुधवार को पायल रोहतगी को जमानत मिल गई। जेल से निकलने के बाद पायल ने कहा कि राजस्थान में स्वतंत्रता एक चुनौती लगती है। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट के बयान में कहा गया कि 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित है।' 

Payal Rohtagi syas some problem with right of freedom of speech and expression in Rajasthan
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

न्यूज एजेंसी Ani से बातचीत में पायल रोहतगी ने कहा कि मैं अपनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को आगे जारी रखूंगी, क्योंकि मैं सऊदी अरब या ईरान में नहीं रहती हूं बल्कि मैं भारत में रहती हूं। भारत में जो कुछ भी कानून सम्मत है, मैं वह करूंगी।

Payal Rohtagi syas some problem with right of freedom of speech and expression in Rajasthan
पायल रोहतगी - फोटो : instagram

पायल ने आगे कहा, 'मैं भविष्य में ऐसी परिस्थिति से बचने की कोशिश करूंगी जिसके चलते मुझे जेल जाना पड़े क्योंकि यह मेरे परिवार और वकील के लिए बहुत मुश्किल था। मेरे पास बोलने और अभिव्यक्ति का अधिकार है और इसे मैं नहीं छोडूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Payal Rohtagi syas some problem with right of freedom of speech and expression in Rajasthan
पायल रोहतगी - फोटो : self

वीडियो के सवाल पर पायल ने कहा, 'मेरे वीडियो ने किसी भी तरह की हिंसा और युद्ध को नहीं भड़काया है। इसे चार महीने पहले पोस्ट किया गया था। मैं कामना करती हूं कि राजस्थान में बेहतर समझ कायम हो। जिन लोगों को वीडियो से परेशानी थी उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निजी सचिव एम.ओ.मथाई के परिवार से परामर्श करना चाहिए था, जिन्होंने नेहरू परिवार पर एक किताब लिखी थी। मैंने जो भी पोस्ट किया है, वह इस किताब का हिस्सा है जो सार्वजनिक है।"

विज्ञापन
Payal Rohtagi syas some problem with right of freedom of speech and expression in Rajasthan
पायल रोहतगी - फोटो : अमर उजाला

अपनी गिरफ्तारी पर पायल ने ट्वीट में लिखा था- 'मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है'। इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को टैग किया था।

गली ब्वॉय को नहीं मिली थी कई दिनों से दिहाड़ी, पता चलते ही सलमान ने यूं की मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed