{"_id":"5dfa94088ebc3e87f34d7af3","slug":"salman-khan-pays-spot-boys-whose-dues-had-been-delayed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्पॉट ब्वॉय को नहीं मिली थी कई दिनों से दिहाड़ी, पता चलते ही सलमान ने यूं की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्पॉट ब्वॉय को नहीं मिली थी कई दिनों से दिहाड़ी, पता चलते ही सलमान ने यूं की मदद
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। न जाने कितने लोगों का घर आज सलमान की वजह से चल रहा है। जहां भी मदद करने की बात आती है सबसे पहले भाईजान का हाथ खड़ा होता है। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म दबंग 3 की प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म के सेट पर काम करने वाले लोगों को पैसे नहीं मिले तो सलमान ने उनकी तुरंत मदद की।
2 of 4
Salman Khan at makeup artist son wedding
- फोटो : instagram
लगातार शूटिंग और प्रमोशन के चलते सलमान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। ज्यादा व्यस्त होने के चलते वो और उनकी टीम के लोग भूल गए कि दिहाड़ी पर काम करने लोगों को पैसे नहीं मिले हैं। इनमें कई स्पॉट बॉय भी शामिल थे।
3 of 4
Salman Khan With Prabhu Deva
- फोटो : amar ujala, mumbai
हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जब ये बात सलमान को पता चली कि उनके यहां काम करने वाले लोगों का बकाया है, उन्होंने बिना देरी किए सबके पैसे दिलवाए। ऐसा अक्सर देखने में आता है कि सलमान फिल्म के सेट पर लोगों से काफी घुलते-मिलते रहते हैं और वहां काम करने वाले हर शख्स का ख्याल रखते हैं।
हाल ही में सलमान अपनी दबंग कास्ट के साथ चेन्नई पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रशंसकों ने सलमान से फिल्म के गाने मुन्ना बदनाम पर नाचने को कहा और वो इसके लिए तैयार भी हो गए। अपने किरदार चुलबुल पांडे को मंच पर जीवंत करने के दौरान उन्होंने कोरियोग्राफर प्रभु देवा और अभिनेता किच्चा सुदीप को भी अपने साथ ले लिया और थोड़ी ही देर में तीनों के ठुमकों ने भीड़ में जोश का गुबार भर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।