फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून: छात्रों पर आया ऋतिक रोशन का बयान, बोले- काफी दुखी हूं और...

Thu, 19 Dec 2019 01:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 19 Dec 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan reacts on student protests against CAA in jamia and amu
Hrithik Roshan - फोटो : Social Media

नागरिकता संशोधन कानून और NRC के मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। उधर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की पिटाई के बाद कई लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं। हांलाकि पुलिस भी इस मामले पर अपना तर्क दे रही है। इस बीच बॉलीवुड के गलियारों से भी छात्रों के समर्थन में कई बड़े सितारे आए हैं लेकिन इनमें से कई ने पुलिस को सही ठहराया है। अब इस मामले पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Hrithik Roshan reacts on student protests against CAA in jamia and amu
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

ऋतिक रोशन ने ट्वीट कर लिखा, 'एक अभिभावक और भारत के नागरिक के तौर पर, देशभर के शिक्षण संस्थानों में चल रही फैली अशांति से काफी दुखी हूं। मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चीजें जल्द ही शांति की तरफ बढ़ेगीं। महान शिक्षक कई बार अपने छात्रों से ही सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।'

Hrithik Roshan reacts on student protests against CAA in jamia and amu
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेता फरहान अख्तर ने इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया यूजर्स से एक विरोध प्रदर्शन में जुड़े की अपील की। अपनी इस अपील में उन्होंने एक ग्राफिक का इस्तेमाल किया। इस ग्राफिक में भारत और कश्मीर का गलत नक्शा नजर आ रहा था। इस ग्राफिक को ट्वीट करते ही फरहान अख्तर ट्रोल हो गए और आइपीएस सुनील मित्तल ने कमेंट में उन्हें खरी खोटी भी सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan reacts on student protests against CAA in jamia and amu
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : file photo

आइपीएस सुनील मित्तल ने फरहान अख्तर को खरी-खोटी सुनाते हुए कमेंट में लिखा, ‘आपको यह भी जानना चाहिए कि आपने इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन किया है और यह जानबूझकर किए गए अपराधों की श्रेणी में आता है। मुंबई पुलिस और एनआईए आप सुन रहे हो? राष्ट्र के बारे में सोचें जिसने अपको जिंदगी में वह सब कुछ दिया है जो आप चाहते हों और कानून को समझो।’ आइपीएस सुनील मित्तल के इस ट्वीट के बाद अरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी। 

विज्ञापन
Hrithik Roshan reacts on student protests against CAA in jamia and amu
Radhika, Siddharth and Sonam Kapoor - फोटो : file photo

बता दें कि जामिया हिंसा को लेकर अनुराग कश्यप, मनोज वाजपेयी, आयुष्मान खुराना, विकी कौशल, ऋचा चड्ढा, राजकुमार राव, तापसी पन्नू, राधिका आप्टे, जीशान अयूब, सोनम कपूर, अली फजल, रकुल प्रीत और परिणीत चोपड़ा जैसे कई बड़े स्टार्स ट्वीट कर अपनी बात कह चुके हैं।

अभिनव कोहली से रिश्ते को लेकर फिर छलका श्वेता तिवारी का दर्द, बोलीं- 'मुझे घर चलाना है इसलिए...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed