अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कैट के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है तब से फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब कटरीना कैफ के हालिया पोस्ट ने इस फिल्म के प्रति फैंस की बेचैनी और बढ़ा दी है। कटरीना ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है, इसमें वह सिद्धांत और ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं।
Phone Bhoot: सिद्धांत चतुर्वेदी-ईशान के साथ कैट ने साझा की बिंदास फोटो, यूजर ने कहा- विक्की के कमेंट का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा की है। इसमें एक वीडियो है और एक सेल्फी है। सेल्फी और वीडियो में तीनों स्टार्स बिंदास नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैट, सिद्धांत और ईशान खट्टर एक जैसा पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं सेल्फी में भी तीनों प्यारी सी स्माइल देते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में तीनों शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। कटरीना ने फ्लोरल प्रिंट की कलरफुल ड्रेस पहन रखी है। इसके साथ उन्होंने बाल खुले रखे हुए हैं। तस्वीर में कटरीना बार्बी जैसी लग रही हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ग्रे टीशर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशान ने ब्लैक एंड ग्रे कलर की शर्ट पहनी हुई है। पोस्ट के साथ कटरीना ने मजेदार कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'बैक विद माय फोन भूत बॉयज।' कटरीना ने टेलीफोन और भूत वाला इमोजी पोस्ट किया है। बता दें कि यही पोस्ट सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है।
कटरीना कैफ की इस पोस्ट पर फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, कटरीना कैफ के पोस्ट पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने तो शायरी ही लिख डाली। उन्होंने लिखा, 'रिक्शा के होते हैं तीन पहिए, कटरीना कैफ सबसे सही है।' वहीं एक यूजर ने लिखा, 'हमें तो इस पोस्ट पर विक्की कौशल के रिप्लाई का इंतजार है।'