{"_id":"5ee49a798e20d44a61424f9a","slug":"photos-of-bollywood-celebrities-wedding-here-rajesh-khanna-to-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की शादी की तस्वीरें, इस अभिनेता ने मंदिर में गुपचुप तरीके से लिए थे सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देखिए बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की शादी की तस्वीरें, इस अभिनेता ने मंदिर में गुपचुप तरीके से लिए थे सात फेरे
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 13 Jun 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स के वेडिंग फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां इसकी मिसाल पेश करती हैं। आमतौर पर इन कलाकारों की शादी की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। इसी कड़ी में आज हम आपको बॉलीवुड की मशहूर शादियों की तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 7
राजेश खन्ना, डिंपल कपाड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने अपने से 16 साल छोटी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला गया और वो उसे अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए थे। राजेश खन्ना और डिंपल की दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हैं।
3 of 7
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 47 साल हो चुके हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के आदर्श कपल में से एक मानी जाती है। 1973 में अमिताभ बच्चन और जया की साथ में फिल्म 'जंजीर' आई। इसी फिल्म के दौरान दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो ने 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। उम्र के फर्क के चलते दिलीप कुमार इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ थे कि सायरा उनसे बेइंतहा मोहब्बत करती हैं। आखिरकार साल 1966 में दिलीप और सायरा शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
5 of 7
शम्मी कपूर और गीता बाली
- फोटो : सोशल मीडिया
1955 में शम्मी कपूर और गीता बाली ने शादी की थी। दोनों का प्यार फिल्म 'रंगीन रातें' (1955) से परवान चढ़ा। हालांकि दोनों के घरवाले इस शादी के लिए रजामंद नहीं थे। घरवालों की इच्छा के खिलाफ जाकर दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली। कुछ वक्त नाराज रहने के बाद दोनों के घरवाले मान गए। गीता और शम्मी के दो बच्चे हुए- बेटा आदित्य राज कपूर और बेटी कंचन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।