Photos of the Day: तारा-अर्जुन की क्यूट केमिस्ट्री और सारा गुरपाल का हॉट अवतार, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा गुरपाल
पंजाबी सिंगर, एक्ट्रेस और मॉडल सारा गुरपाल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सारा गुरपाल बिग बॉस 14 का हिस्सा भी रह चुकी हैं और खूबसूरत के मामले में सभी को कड़ी टक्कर देती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लैक कलर के ब्रालेट के ऊपर लेदर जैकेट में बेहद हॉट लग रही हैं।
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म एक विलेन 2 के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में वह अर्जन कपूर, जॉन अब्राहिम और दिशा पाटनी के साथ दिखाई देंगे। तारा ने अर्जुन कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो तारा उनके गाल खींच रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया लग रही है।
मीरा राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अक्सर ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मीरा ने अपनी सनकिस्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मीरा की स्माइल देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन
यूरोप में अपनी छुट्टियों का आनंद उठाने के बाद कार्तिक आर्यन वापस मुंबई लौट आए हैं। अभिनेता ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हाथ जोड़कर सभी को बधाई दे रहे हैं। कार्तिक ने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'शुरू करते हैं काम लेकर सभी गुरुओं का नाम।' ब्लू कलर की शर्ट में अभिनेता काफी हैंडसम लग रहे हैं।