फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘फुल्लू’ के डायरेक्टर ने CBFC पर जड़े पक्षपात के आरोप, अक्षय कुमार निशाने पर

Wed, 24 Jan 2018 05:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
Phullu director Abhishek Saxena put allegations on cbfc for being partial
padman

अक्षय कुमार स्टारर ‘पैडमैन’ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं कभी विषय को लेकर तो कभी रिलीज डेट टालने को लेकर... ताजा मामला भी अक्षय की फिल्म पैडमैन से ही जुड़ा हुआ है। आपको शायद याद न हो लेकिन साल 2017 में मासिक धर्म स्वच्छता पर आधारित फिल्म आई थी ‘फुल्लू’। जिसे अभिषेक सक्सेना ने डायरेक्ट किया था।

Phullu director Abhishek Saxena put allegations on cbfc for being partial

अब फुल्लू के डायरेक्टर ने ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पैडमैन को लेकर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि वो मासिक धर्म स्वच्छता पर आधारित पहली फिल्म थी तो आपको बता दूं ऐसा नहीं है। 'फुल्लू' मासिक धर्म स्वच्छता पर आधारित पहली फिल्म थी। उन्होंने कहा कि, मेरी फिल्म ‘पैडमैन’ से पहले ही अनाउंस हो चुकी थी। साथ ही मेरे पास इसके सेंसर का सर्टिफिकेट भी था। 2015 में इस फिल्म को रजिस्टर किया गया था।'

Phullu director Abhishek Saxena put allegations on cbfc for being partial
PHULLU
अभिषेक इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा, अभिषेक ने कहा कि, ‘सीबीएफसी बहुत ही पक्षपाती है जो कि अक्षय कुमार की फिल्म को सपोर्ट कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘मैं ये भी बताना चाहता हूं कि सीबीएफसी ने अक्षय की ‘पैडमैन’ को ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दिया है जबकि मेरी फिल्म में कोई भी एडल्ट कंटेंट नहीं है बावजूद इसके ‘फुल्लू’ को सीबीएफसी ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Phullu director Abhishek Saxena put allegations on cbfc for being partial
AKSHAY KUMAR
बात करें पैडमैन की तो बीते दिनों 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली के कहने पर अक्षय ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की तारीख हो 25 जनवरी से आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर लिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed