कंगना रणौत को लेकर इस समय पूरे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। किसान आंदोलन को लेकर कंगना लगातार ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में उनकी पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ से तीखी बहस हुई। कंगना ने दिलजीत को 'करण जौहर का पालतू' तक बता दिया। अब खबर है कि कंगना को लेकर बाम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई है जिसमें उनके ट्विटर अकाउंट पर पाबंदी लगाने की मांग की गई है।
बॉम्बे हाईकोर्ट में कंगना रणौत के ट्विटर अकाउंट को रद्द करने की याचिका, अभिनेत्री बोलीं- 'मैं अखंड भारत के लिए लड़ रही और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए देश में लगातार नफरत और देशद्रोह फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उनके ट्वीट्स देश को विभाजित करने वाले हैं। इसलिए उनके ट्विटर अकाउंट को रद्द किया जाए। इस पूरे मामले पर अब कंगना रणौत की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
कंगना रणौत ने ट्विटर पर लिखा, 'हा हा हा मैं लगातार अखंड भारत के लिए खड़ी रही हूं, हर दिन टुकड़े-टुकड़े गैंग से लड़ रही हूं और मुझ पर ही देश को विभाजित करने का आरोप लग रहा है। वाह क्या बात है। वैसे भी ट्विटर मेरे लिए एक अकेला प्लेटफॉर्म नहीं है, एक चुटकी बजाते ही हजारों कैमरे सामने आ जाएंगे।'
एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'टुकड़े गैंग याद रखो तुम्हें मेरी आवाज दबाने के लिए मुझे मारना पड़ेगा, और तब मैं हर भारतीय से सपनों में बात करूंगी। जो कुछ भी आप अनिवार्य रूप से करते हैं वह आपको मेरे सपने और उद्देश्य का एहसास कराएगा और इसीलिए मैं अपने दुश्मनों का सम्मान करती हूं।'
Ha ha ha I am continuously taking about Akhand Bharat, inevitably fighting tukde gang everyday and I am accused of dividing the nation 😂
Wah!!! Kya baat hai, anyway twitter is not the only platform for me in one chutki thousands camera will appear for my single statement 🙂 https://t.co/0BgAEd7iKO
बता दें कि कंगना रणौत पर चार अलग-अलग मामलों में केस दर्ज है। बीते दिनों ही गीतकार जावेद अख्तर ने उन पर मानहानि का केस दर्ज कराया था। जावेद अख्तर ने कंगना उस बयान पर आपत्ति जताई थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया और ऋतिक रोशन से माफी मांगने के लिए कहा था।
भोजपुरी हीरोइन मोनालिसा के सामने से महफिल लूट ले गईं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, ये है पूरा मामला