फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: इन सितारों की शादी में खास मेहमान बने थे पीएम मोदी, जमकर वायरल हुई थीं तस्वीरें

Sat, 22 May 2021 05:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 22 May 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi Came to The Wedding of These Bollywood Stars
विराट-अनुष्का और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारों की शादियां अक्सर चर्चा में रहती हैं। कभी पति-पत्नी के बीच रिश्ते को लेकर तो कभी शादी के कार्यक्रमों को लेकर। आए दिन सोशल मीडिया तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। लेकिन आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिनकी शादियों में खुद पीएम मोदी खास मेहमान बनकर शामिल हुए थे। वैसे तो बॉलीवुड की शादियां अपने आप में ही काफी ग्रैंड होती हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री भी शिरकत करें तो कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लग जाते हैं। 



अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भले ही इटली में सीक्रेट वेडिंग की लेकिन भारत में भी वे ग्रैंड रिसेप्शन देने से नहीं चुके। रिसेप्शन में देश के नामचीन हस्ती तो शामिल हुई ही थीं लेकिन पीएम मोदी के आने से पार्टी की रौनक चार गुना बढ़ गई थी। यह वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में आयोजित हुआ था और इसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।

PM Modi Came to The Wedding of These Bollywood Stars
हेमा मालिनी की बेटी की शादी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

हेमा मालिनी की बेटी आहना और वैभव वोरा की शादी में भी मोदी शामिल हुए थे और जमकर तस्वीरें भी खिचवाईं थी। आहना की शादी में वैसे तो राजनीति और कारोबार क्षेत्र की चुनिंदा दिग्गज हस्तियो सहित बॉलीवुड के अनेक अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हुई, लेकिन आकर्षण का मुख्य केंद्र पीएम मोदी ही रहे।

 

PM Modi Came to The Wedding of These Bollywood Stars
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रिसेप्शन में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेडिंग रिसेप्शन में भी शिरकत की थी। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। रिसेप्शन से कपल संग पीएम मोदी की तस्वीरों ने खूब चर्चा बटोरी थीं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Came to The Wedding of These Bollywood Stars
अभिषेक मनु सिंघवी के बेटे की शादी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के बेटे आविष्कार सिंघवी की शादी में भी नरेंद्र मोदी बतौर मेहमान शामिल हुए थे। ये शादी 2015 में दिल्ली में ही हुई थी।

विज्ञापन
PM Modi Came to The Wedding of These Bollywood Stars
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की शादी में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश की शादी में पीएम मोदी जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। शादी 2015 में हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा ने वेडिंग की फोटोज ट्वीट भी किए थे और पीएम मोदी को इस खास मौके पर आने के लिए उनका आभार जताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed