फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोहर परिकर के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक का दूसरा पोस्टर लांच प्रोग्राम कैंसिल

Mon, 18 Mar 2019 09:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 18 Mar 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Poster Launch Postponed After Manohar Parriker sudden demise
pm modi film poster - फोटो : twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक का दूसरा पोस्टर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को रिलीज करने वाले थे लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग की डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है। दरअसल गोवा के सीएम मनोहर परिकर के निधन बाद अब दूसरे पोस्टर का अनावरण आज नहीं किया जाएगा।  हालांकि, यह खुलासा नहीं हुआ है कि अब दूसरा पोस्टर कब जारी किया जाएगा।
PM Narendra Modi Poster Launch Postponed After Manohar Parriker sudden demise
मनोहर परिकर (फाइल)
बता दें कि भारत सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। ऐसे में कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा। देश के पहले आईआईटियन मुख्यमंत्री मनोहर परिकर का रविवार को निधन हो गया। पैन्क्रियाज कैंसर से जूझ रहे 63 वर्षीय परिकर की हालत पिछले दो दिन से बेहद खराब थी।
PM Narendra Modi Poster Launch Postponed After Manohar Parriker sudden demise
pm modi biopic - फोटो : file photo
बता दें पीएम मोदी की बायोपिक का पहला पोस्टर 7 जनवरी को जारी हुआ था। मुंबई में उसे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया था। वहीं फिल्म का दूसरा पोस्टर बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज दिल्ली में लॉन्च करने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Poster Launch Postponed After Manohar Parriker sudden demise
Narendra Modi, vivek obrai

इस बायोपिक में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी के लुक में काफी जंच रहे हैं। विवेक ऑबेरॉय के अलावा इस फिल्म में कई और एक्टर्स को कास्ट किया गया है। बायोपिक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन का किरदार एक्ट्रेस बरखा बिष्ट निभा रही हैं। वहीं वरिष्ठ अभिनेत्री जरीना वहाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनकी मां हीराबेन मोदी का किरदार निभाएंगी। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Poster Launch Postponed After Manohar Parriker sudden demise
Pm Narendra Modi Biopic

पीएम मोदी का किरदार निभा रहे विवेक का मानना है कि पीएम मोदी का किरदार उनके जीवन का एक अहम किरदार है। फिल्म को ओमंग कुमार निर्देशित कर रहे हैं। इससे पहले वह सरबजीत और मैरी कॉम की बायोपिक फिल्में बना चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन संदीप सिंह कर रहे हैं। फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज हो रही है।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed