अक्षय कुमार अपना कोरोना गीत रिलीज कर चुके हैं। अजय देवगन ने भी शनिवार को एक कोरोना गीत रिलीज कर दिया। लेकिन इन दोनों के गीतकार ये दोनों नहीं हैं। लॉकडाउन में ढेरों कलाकारों ने कोरोना और आज के हालात पर कविताएं लिख डाली हैं। कुछ कविताओं ने गीतों का भी रूप लिया जिसे संगीत और वीडियो शॉट्स के साथ रिलीज भी किया गया। सिनेमा जगत में पहले से ही ढेरों ऐसे कलाकार हैं जो गायन से लेकर लेखन में अपना हाथ आजमाते हैं। लगता है लॉकडाउन के बाद ऐसी ही कलाकारों की नई खेप सामने आने वाली है। ऐसे ही कुछ कलाकारों का ब्यौरा हम आपके लिए लेकर आए हैं जो लॉकडाउन के बाद नए गीतकारों के रूप में भी दिख सकते हैं।
लॉकडाउन के बाद गीतकारों का करियर न पड़ जाए संकट में, इतने सितारों ने भी लिख डालीं कविताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक मिलाप झवेरी ने बीते दिनों 'मेरा भारत महान' कविता लिखी जिसे जॉन अब्राहम ने गाया और भूषण कुमार ने टी सीरीज के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया। ढाई मिनट की इस कविता में मौजूदा समय में घरों से बाहर रहकर लोगों की सेवा कर रहे लोगों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया है। इस कविता को तमाम वीडियो शॉट्स और संगीत से भी सजाया गया। कविता को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
कृति सेनन
कृति सेनन ने एक वीडियो साझा करते हुए अपनी कविता पेश की। इंस्टाग्राम पर साझा किए इस वीडियो में कृति कहती हुईं नजर आती हैं कि 'इस क्वांरटाइन के समय में हम सभी को वह काम करने का मौका मिल रहा है जो हम पहले नहीं कर पाते थें। इस वजह से मुझे फिर से कविता लिखने का मौका मिल गया। मैं पहले थोड़ा बहुत लिखा करती थी लेकिन फिर आदत छूट गई। अब बहुत दिनों बाद मैंने कुछ हिंदी में लिखा है यह सिर्फ कुछ पंक्तियां है जिसे मुझे लगता है कि मुझे आप सभी के साथ साझा करनी चाहिए।' कृति की यह कविता वक्त और उसके पीछते भागते हुए इंसान के बारे में है।
A post shared by Kriti (@kritisanon) on
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना तो लॉकडाउन से पहले से ही अपने कविताओं के लिए मशहूर हैं। हालांकि पहले उन्हें जब मौका मिलता था वह तब कुछ लिख कर अपनी भावनाएं व्यक्त करते थें। लेकिन इन दिनों अक्सर आयुष्मान का शायराना अंदाज देखने को मिलता है। उन्होंने पीएम मोदी की 5 बजे 5 मिनट के पहल की भी इसी अंदाज में तारीफ की थी। इसके साथ ही वह अपने घर से भी लगातार अपने फैंस के लिए कभी कविता तो कभी किसी तरह की संगीत प्रस्तुति देते रहते हैं।
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on
सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान एक भावानात्मक कविता लिखी है जिसे उन्होंने खुद ही आवाज दी है। कविता की पंक्तिया इस प्रकार है कि 'माना की घनी रात है, इस रात से लड़ने के लिए पूरा भारत साथ है।' गाने के बारे में बताते हुए सोनू ने कहा, 'ये गाना मेरे दिल के करीब है, मैं ऐसा कुछ भारतीयों के लिए करना चाहता था, विशेष रूप से हमारे कोरोना योद्धाओं के लिए। मुझे आशा है कि मेरी कविता के जरिए मैं लोगों को सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित कर पाऊंगा। इस घातक लड़ाई से लड़ने वाले सभी नायकों को यह मेरी श्रद्धांजलि है।'
A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on