फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान को थी जान से मारने की साजिश, शिल्पा के पति से लूटे थे 8 करोड़, पुलिस ने किया काम तमाम

Sat, 22 Feb 2020 07:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 22 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
police arrest ravi malik bhura involved in salman khan Assassination plot
Salman Khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की सुपारी में शामिल रहे बदमाश रवि मलिक उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये की लूटपाट करने वाले बदमाश शक्ति नायडू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

police arrest ravi malik bhura involved in salman khan Assassination plot
रवि मलिक उर्फ भूरा - फोटो : अमर उजाला

18 फरवरी को मेरठ के कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित आर्क सिटी में पुलिस की नायडू से सीधी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस की गोली से नायडू की मौत हुई थी। नायडू का साथी रवि उर्फ भूरा फरार हो गया था। रवि पर भी एक लाख का इनाम था। शुक्रवार को रवि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दोनों शातिर अपराधियों के निशाने पर फिल्मी सितारे और हवाला से जुडे़ कई लोग थे। 

police arrest ravi malik bhura involved in salman khan Assassination plot
Salman Khan - फोटो : Social Media

बालकनी में सलमान को मारना चाहता था
रवि उर्फ भूरा राजस्थान के कुख्यात बदमाश संपत नेहरा का शूटर रह चुका है। संपत नेहरा ने 2018 में हैदराबाद में फिल्म अभिनेता सुपर स्टार सलमान खान की हत्या की सुपारी ली थी। संपत नेहरा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था। इसी बदमाश ने सलमान को बालकनी में मारने की योजना बनाई थी। नेहरा ने बताया था कि सलमान अक्सर दिन में बिना सुरक्षा के अपने प्रशंसकों से मिलने बालकनी में आते थे। उन्हें आसानी से वहीं मारा जा सकता था। फिलहाल संपत तिहाड़ जेल में बंद हैं, वहीं भूरा को मुंबई, पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
police arrest ravi malik bhura involved in salman khan Assassination plot
Raj Kundra, Shilpa Shetty - फोटो : Social Media
नायडू ने शिल्पा के पति से की थी लूटपाट
शक्ति नायडू ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2014 में दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये लूटे थे। इसके अलावा भी नायडू गैंग ने कई फिल्मी सितारों से लूट की और खुद भी फिल्मी दुनिया में जाने के सपने देखने लगा। नायडू का गैंग दिल्ली तक है जबकि संपत नेहरा का पंजाब में बड़ा नेटवर्क है। 

शादी में शिरकत करने पाकिस्तान पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा तो हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'बेगानी शादी में अबदुल्ला दीवाना'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed